फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Foundation campaign social workers help to poor family in agra

अमर उजाला फाउंडेशन: लॉकडाउन में कोई भूखा न रहे...इसलिए मदद का सिलसिला जारी है

Thu, 02 Apr 2020 01:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Apr 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation campaign social workers help to poor family in agra
गरीबों को बांटे गए भोजन के पैकेट - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन का जरूरतमंदों तक भोजन के पैकेट पहुंचाने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बिग पेजेस फाउंडेशन के सहयोग से एक हजार लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। सुबह पांच सौ पैकेट बांटे गए। शाम को भी इतने का ही वितरण किया गया।
विज्ञापन


रामबाग स्थित प्रकाश नगर में 500 पैकेट वितरित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल ने अष्टमी को देखते हुए सर्वप्रथम 9 कन्याओं को हलवा-चना व भोजन के पैकेट देकर कन्या पूजन किया। समाजसेवी अजय अवागढ़, गौरव बंसल, बिग पेजेस फाउंडेशन के अध्यक्ष विमल कुमार ने मलिन बस्ती में भोजन वितरित किया।
विज्ञापन


शाम को 500 पैकेट ककरैठा में झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले लोगों को वितरित किए गए। अशोक साहनी, राजीव शर्मा, सतीश बंसल, विशाल बंसल, आशीष शर्मा, अजय गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया। समाजसेवी विजय किशोर बंसल ने कहा कि सेवा का यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा। मलिन बस्तियों और झुग्गी झोंपड़ियों में रोज भोजन पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन में भी गरीबों को कराया गया भोजन

वृंदावन में अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से लॉकडाउन में को लेकर वैश्य एकता परिषद तथा बसेरा ग्रुप द्वारा प्रतिदिन भोजन वितरित किया जा रहा है। बुधवार को करीब पांच हजार पैकेट वितरित किए। 

वैश्य एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां से करीब 10 संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन पैकेट लिए जाते हैं। वो इस भोजन को भूखे लोगों में वितरित करते हैं। 

उधर, अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से श्री गुरु कृपा धाम ट्रस्ट, गुरु गंगेश्वर ट्रस्ट, हनुमत आराधन मंडल द्वारा करीब दो हजार भोजन के पैकेट वितरित किए गए। हाथी टीला, फोगला आश्रम के पीछे, चेतन्य बिहार फ्लाई ओवर के निकट झुग्गी झोंपड़ियों में, रुक्मिणी बिहार, पानी घाट, छटीकरा, अवधपुरी कॉलोनी मथुरा में भी भोजन वितरण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed