फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला फाउंडेशनः कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान कर शहीदों को किया नमन

Fri, 26 Jul 2019 06:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jul 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation blood donation camp in Agra on Kargil vijay diwas 2019
शिविर में रक्तदान करती युवती - फोटो : अमर उजाला
गर्मी, सर्दी देखे बिना जब बारहमासी सीमा के प्रहरी बने हुए हैं तो हम बारिश में भीगकर रक्तदान तो कर ही सकते हैं। आगरा में तेज बारिश के बीच रक्तदान करने पहुंचे प्रमोद महाजन यही बोले। उन्होंने कहा कि अखबार पढ़ने के बाद रक्तदान कर शहीदों को नमन करने की ठानी। इसी भाव के साथ शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए शिविर में कई लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को नमन किया।
amar ujala foundation blood donation camp in Agra on Kargil vijay diwas 2019
रक्तदान कर शहीदों को किया नमन - फोटो : अमर उजाला
कारगिल विजय दिवस पर आगरा, मथुरा, एटा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाए गए। रक्तदान करने के लिए युवा, महिलाएं, छात्र-छात्राएं सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रक्त की यह यूनिटें थैलेसीमिया, कैंसर, किडनी समेत गंभीर मर्ज के अलावा लावारिस मरीजों के इलाज में उपयोग होंगी।
amar ujala foundation blood donation camp in Agra on Kargil vijay diwas 2019
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता - फोटो : अमर उजाला
आगरा के अमर उजाला कार्यालय में लगे शिविर में 30 और एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में 32 यूनिट ब्लड जमा हुआ। पहली बार रक्तदान करने आए आवास विकास कॉलोनी के विशाल शिवहरे बोले कि शहीदों ने देश के लिए रक्त बहाया तो हमारा रक्त मरीजों के काम तो आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala foundation blood donation camp in Agra on Kargil vijay diwas 2019
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता - फोटो : अमर उजाला
नौकरी से आधे दिन की छुट्टी लेकर आई विजय कुमारी ने भी पहली बार रक्त दिया। कहा कि शहीदों की याद में रक्तदान करने आई हूं। कमला नगर की ममता गुप्ता और मारुति इस्टेट की सीमा अग्रवाल बोली कि राष्ट्रप्रेम की भावना उन्हें कैंप तक ले आई। 
विज्ञापन
amar ujala foundation blood donation camp in Agra on Kargil vijay diwas 2019
रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास कॉलोनी के हरीश मल्होत्रा, बरौली अहीर के करतार सिंह, सिकंदरा के मुकेश बघेल, अवधपुरी के उमेश अग्रवाल समेत सभी महादानियों ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं मथुरा और एटा में लगे रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या नें लोगों ने रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed