फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारगिल विजय दिवस: स्कूलों में गूंजी कारगिल योद्धाओं की गाथाएं, वीर जवानों को किया नमन

Fri, 26 Jul 2019 12:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jul 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Kargil vijay diwas 2019 school children salute Indian army soldiers in mathura
बच्चों ने बनाया भारत का नक्शा - फोटो : अमर उजाला
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर उजाला के अभियान, शहादत को सलाम के तहत गुरुवार को मथुरा के स्कूलों में आयोजन हुए। कहीं बच्चों ने चित्रों के माध्यम से कारगिल योद्धाओं को नमन किया तो कहीं शहीदों की याद में नाटक का मंचन और मानव श्रृंखना बनाकर उन्हें याद किया। स्कूलों में देश भक्ति के तराने गूंजते रहे। बच्चों ने कहा कि सीमाओं पर सैनिक जागते हैं तभी हम अपने घरों पर चैन के साथ सोते हैं।
Kargil vijay diwas 2019 school children salute Indian army soldiers in mathura
कारगिल युद्ध का मंचन करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
कारगिल विजय दिवस को लेकर अमर उजाला ने 20 जुलाई से शहादत को सलाम नाम से सीरिज शुरू की थी। इसके अंतर्गत कारगिल शहीदों की वीरगाथाओं के प्रकाशन के साथ अलग अलग कार्यक्रम कराए गए। 25 जुलाई को जिले भर के स्कूलों में आयोजन हुआ। अमर उजाला की मुहिम से जुड़कर स्कूलों ने देश भक्ति से जुड़े कार्यक्रम कराए।
Kargil vijay diwas 2019 school children salute Indian army soldiers in mathura
वीर जवानों को बच्चों ने ऐसे किया नमन - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के कृष्णम पब्लिक स्कूल में अमर शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। हरेकृष्ण शर्मा ने भारत माता के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद निधि, ललिता, दया, सुमन, भारती आदि ने राष्ट्रीय ध्वज एवं शहीदों के सम्मान को समर्पित रंगोली सजाई। राधाकुंड के चरकुला ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने मानव श्रृंखला से जय हिंद लिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kargil vijay diwas 2019 school children salute Indian army soldiers in mathura
कारगिल विजय दिवस पर बच्चों ने बनाई पेटिंग - फोटो : अमर उजाला
नौहझील के वेद प्रकाश पाठक पब्लिक स्कूल व आर्केडियन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रिषभ कुमार, दीपक शर्मा व सौरभ पायला ने झांकी निकाली। वहीं आर्केडियन पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राया के सनराइज किड्स पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता हुई।  
विज्ञापन
Kargil vijay diwas 2019 school children salute Indian army soldiers in mathura
नाटक का मंचन करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
टैंटीगांव के बृज स्थली एकेडमी के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा कारगिल के जवानों की शौर्य गाथा का वर्णन किया। मांट के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पानीगांव में चित्रकला व मेंहदी प्रतियोगिता कराई। वहीं संविलित विद्यालय नयावास में राष्ट्र निर्माण में शहीदों का योगदान विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 8 के छात्र करन कुमार का निबंध सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed