फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Aparajita Campaign Health Camp in Agra

'अपराजिता' के तहत लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, 106 महिलाएं हुईं लाभान्वित

Sun, 25 Nov 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 25 Nov 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita Campaign Health Camp in Agra
स्वास्थ्य शिविर में महिलाओंं की जांच करतीं डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत अमर उजाला कार्यालय, सिकंदरा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें पहुंचीं अधिकांश महिलाएं बीमार मिलीं। इनमें हाई ब्लडप्रेशर, एनीमिया, पायरिया व पेटजनित बीमारियों की मरीज सर्वाधिक रहीं। डॉक्टरों ने इन्हें खुद की देखभाल करने और बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। जांच के बाद सभी महिलाओं को जरूरी आयुर्वेदिक दवाएं निशुल्क दी गईं। शिविर में 106 महिलाएं लाभान्वित हुईं। 
विज्ञापन


वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा शर्मा, एसएन मेडिकल कालेज की कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि गुप्ता, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षा माहेश्वरी और आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नरिमा सिंह ने मरीजों को देखा। ब्लड शुगर, ब्लडप्रेशर की जांच के साथ आयुर्वेद की दवाएं मुफ्त दी गईं। 
विज्ञापन


इनमें नौ महिलाओं का ब्लड शुगर और 11 का ब्लडप्रेशर बढ़ा हुआ था। पांच महिलाओं में स्तन से संबंधित परेशानी मिली। 26 को पायरिया की शिकायत थी। परीक्षण करने वाली डॉक्टरों के मुताबिक, अधिकांश महिलाएं खुद की सेहत के लिए फिक्रमंद नहीं मिलीं। ऐसे में उनको खानपान, व्यायाम करने के बारे में जागरूक किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला नगर की नीता तिवारी ने बताया कि डॉक्टरों ने जांच की और समय देकर हमारी परेशानी सुनी। जांच कर खुद को फिट रखने के बारे में भी बताया। ककरेठा की गीता देवी ने कहा कि महिला चिकित्सक होने से बड़ा फायदा मिला। उन्हें बीमारी के बारे में खुलकर बताया। ऐसे कैंप होते रहने चाहिए। 


न्यू आगरा की अंजलि शर्मा ने कहा कि अमर उजाला में विशेषज्ञ महिला डाक्टरों द्वारा जांच की खबर पढ़ी, अपने पड़ोसियों के साथ आकर कैंप में जांच करवाई। आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली मोनिका गुप्ता ने बताया कि महिलाओं के लिए लगे विशेष कैंप से बड़ा लाभ मिला। एक ही छत के नीचे विशेषज्ञ डाक्टरों को दिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed