फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amar ujala abhiyan health 15 to 17 age group teenagers vaccination in agra

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: कोरोना रोधी टीका लगवाने में आगरा के किशोर आगे, बेटियों में भी उत्साह

Tue, 29 Mar 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 12:02 AM IST
सार

जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि बेटियों के मुकाबले किशोरों की संख्या भी अधिक है, टीकाकरण में किशोरों का प्रतिशत बेहतर है। वैसे बेटियां भी कोई ज्यादा पीछे नहीं हैं। 

विज्ञापन
amar ujala abhiyan health 15 to 17 age group teenagers vaccination in agra
किशोरी को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से बचाव का टीका लगवाने में ताजनगरी के किशोर आगे हैं तो बेटियां भी उत्साहित हैं। ताजनगरी में 15 से 17 साल के 2.48 लाख किशोर-किशोरियों ने पहली डोज लगवा ली है। इसमें से 1.31 लाख किशोर और 1.17 लाख किशोरियों का टीकाकरण हुआ है। पहली डोज लगवाने वालों में देहात के किशोर-किशोरों ने बाजी मारी है। 94 फीसदी से अधिक ने टीका लगवाया है।

विज्ञापन


जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि बेटियों के मुकाबले किशोरों की संख्या भी अधिक है, टीकाकरण में किशोरों का प्रतिशत बेहतर है। वैसे बेटियां भी कोई ज्यादा पीछे नहीं हैं। 15 से 17 साल के 3.09 लाख किशोर-किशोरियों को टीका लगना है। इसमें से 1.31 लाख किशोरों को टीका लगा है। 1.17 लाख बेटियां भी टीका लगवा चुकी हैं। अब बेटियां भी टीकाकरण के लिए आने लगी हैं। जल्द ही शतप्रतिशत टीकाकरण हो जाएगा।

विज्ञापन

टीकाकरण में शहरी किशोर पिछड़े, शहरी आगे

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पहली डोज लगवाने में देहात के किशोर-किशोरी सबसे आगे हैं। देहात क्षेत्र के 1.80 लाख किशोर-किशोरी टीका लगवा चुके हैं। शहर में यह आंकड़ा 67 हजार से अधिक है। दूसरी डोज लगवाने में शहरी आगे हैं, 42708 ने दूसरी डोज लगवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के 30619 ने दोनों डोज लगवा ली हैं। इस तरह से 22.30 फीसदी देहात और 25.90 फीसदी शहरी क्षेत्र के किशोर-किशोरियों को टीकाकरण पूर्ण हो गया है। 12 से 14 साल के बच्चों में शहरी आगे हैं और 1534 बच्चे शहरी और देहात के 669 बच्चों ने टीका लगवाया है।

'मैंने लगवा ली वैक्सीन'

नगला नाथू बमरौली कटारा के ध्रुव शर्मा ने कहा कि टीकाकरण शुरू होते ही पंजीकरण कराया और मैंने दोनों डोज लगवा चुका हूं। मेरे गांव में इस आयु वर्ग के लगभग सभी को टीका लग गया है। परिजनों के अलावा ग्राम प्रधान ने भी लोगों को जागरूक किया। 

नाई की मंडी की अलीशा खान ने कहा कि मेरे घर में सभी को टीका लग गया है। मैंने भी दोनों डोज लगवा ली हैं। मैंने अपने सभी परिचितों को भी टीकाकरण करवाने के लिए कहा, इससे ही कोरोना वायरस से बचाव होगा।
  
कमला नगर के सुमित गोयल ने कहा कि कोरोना वायरस का बेहद कम समय में हमारे देश में टीका बना। जिस आयु वर्ग को टीका का मौका मिला, हमने लगवाया। बच्चों की बारी आई तो पीछे नहीं हटे, बूथ पर ले जाकर अपनी जिम्मेदारी समझते हुए टीकाकरण करवाया। 

पिनाहट के अजय प्रकाश पाराशर ने कहा कि कोरोना वायरस का टीका मेरे परिवार में सभी ने लगवा लिया है। अपने बच्चों के साथ भतीजे और परिवार के अन्य का भी पंजीकरण कराते हुए टीका लगवा है। टीकाकरण के बाद अब हमारा पूरा परिवार सुरक्षित हो गया है। 

जोश: 1177 बच्चों ने लगवाया टीका

 सोमवार को 12 से 14 साल तक के 1177 बच्चों ने टीका लगवाया है। 16 जनवरी से शुरू हुए बच्चों के टीकाकरण में ये एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है। अभी तक एक दिन में 500 से अधिक ही टीका लगा था। 15 से 17 साल के 152 किशोरों ने पहली और 251 ने दूसरी डोज लगवाई है। 18 साल से अधिक उम्र के 1606 ने पहली और 2077 ने दूसरी डोज लगवाई। 244 स्वास्थ्य-फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने बूस्टर डोज लगवाई है। 

टीकाकरण के आंकड़े 

  • 187179: बच्चे 12-14 साल के
  • 3380: बच्चों को लगी पहली डोज
  • 996: बच्चे देहात क्षेत्र के लगवा चुके
  • 1534: बच्चे शहरी क्षेत्र के लगवा चुके
 
  • 309916: किशोर-किशोरियों को लगना है टीका
  • 248590: किशोर-किशोरियों को पहली डोज लगी
  • 73578: किशोर-किशोरियों ने दूसरी डोज लगवाई
  • 180922: किशोर-किशोरी देहात क्षेत्र के लगवा चुके
  • 67919: किशोर-किशोरी शहरी क्षेत्र के लगवा चुके
 
  • 131057: किशोरों ने लगवाया टीका
  • 117533: किशोरियों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed