{"_id":"61a9089239e71b1f7860eff8","slug":"amapur-dirty-till-midday-kasganj-news-agr516596984","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमांपुर कस्बा में दोपहर तक पसरी रही गदंगी, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमांपुर कस्बा में दोपहर तक पसरी रही गदंगी, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
कासगंज के अमांपुर में बृहस्पतिवार की सुबह सफाई कर्मियों के न पहुंचने से फैली गदंगी।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमांपुर। बृहस्पतिवार को कस्बे के मोहल्लों और बाजारों में दोपहर तक गंदगी पसरी रही। दोपहर को नगर पंचायत प्रशासन ने संज्ञान लेकर सफाई कराई। बताया जाता है कि बुधवार रात एक सफाई कर्मी के पुत्र की बारात में अधिकांश कर्मियों के कानपुर चले जाने के कारण बृहस्पतिवार की सुबह शहर में कूड़ा फैला रहा।
बृहस्पतिवार की सुबह सफाई कर्मी ड्यूटी के लिए नहीं पहुंच्रे। कस्बे के कई मोहल्लों और बाजारों में गंदगी पसरी रही। लोगों को खासा दिक्कतें हुईं। सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के ढेेर लगे रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सर्राफा बाजार, पुराने थाने के पास सहित अन्य स्थानों पर सड़कों पर कूड़ा पड़ा रहने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने जब इसकी शिकायत पंचायत अध्यक्ष से की तो उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को कार्य पर लगाकर सफाई कार्य शुरू कराया। दोपहर बाद अन्य सफाई कर्मी भी वापस आ गए और उन्होंने कस्बे की सड़कों से कूड़ा हटाया।
- बृहस्पतिवार की सुबह से दोपहर तक गंदगी का आलम रहा। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। सड़कों से गुजरने पर गंदगी का सामना करना पड़ा। - विजय प्रकाश, नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल
विज्ञापन
- जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। बाजारों की सफाई व्यवस्था को लेकर पहले से ही कार्य योजना बनानी चाहिए थी। - मनोज गुप्ता, व्यापारी।
सफाई कर्मचारी अजय के पुत्र की बारात में बुधवार को अधिकांश कर्मचारी कानपुर चले गऐ थे, जिससे समस्या रही है। अन्य सफाई कर्मियों से कस्बे के विभिन्न मोहल्लों व बाजारों की सड़कों पर सफाई कराकर कूड़ा उठवाया गया। - चांद अली खान नगर पंचायत अध्यक्ष अमांपुर

कासगंज के अमांपुर में बृहस्पतिवार की सुबह सफाई कर्मियों के न पहुंचने से फैली गदंगी।- फोटो : KASGANJ