फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aman International School reached the semi-finals after defeating Big Beaters

बिग बीटर्स को हराकर अमन इंटरनेशनल स्कूल पहुंचा सेमीफाइनल में

Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Aman International School reached the semi-finals after defeating Big Beaters
मैनपुरी। एमसीए के तत्वावधान में शहर के नेहरू स्टेडियम पर खेली जा रही स्वर्गीय सुधींद्र देव शुक्ल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को अमन इंटरनेशन स्कूल और बिग बीटर्स के बीच मैच हुआ। अमन इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने बिग बीटर्स को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अमन इंटरनेशनल स्कूल के यश ने बनाए 49 रन।
विज्ञापन

बुधवार को हुए मैच में बिग बीटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 146 रन बनाए। बिग बीटर्स की ओर से सुमित ने 34, अंकित ने नाबाद 33 व आदित्य ने 18 रन का योगदान दिया। अमन इंटरनेशनल स्कूल की ओर से साहिल और आदित्य ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। जीत के लिए 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमन इंटरनेशनल स्कूल ने 17.5 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

अमन इंटरनेशनल स्कूल के बल्लेबाज यश ने 49, अर्नव ने 19 और आदित्य ने 14 रन बनाए। बिग बीटर्स के गेंदबाज अर्शित को तीन विकेट मिले। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और प्रमोद कुमार जूली ने की। स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने व कमेंट्री आरजू सक्सेना ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, आलोक गुप्ता, प्रबल प्रताप सिंह, मोहित प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed