फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   almost six lakhs have got the vaccine in Agra

जागरूकता: आगरा में रोजाना 10 हजार के पार टीकाकरण, अब तक 5.99 लाख लोग लगवा चुके हैं वैक्सीन

Sat, 12 Jun 2021 12:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Jun 2021 12:08 PM IST
सार

आगरा में कोरोना वायरस से बचने के लिए टीका लगवाने वालों में जागरूकता बढ़ी है। अप्रैल में आई दूसरी लहर के बाद रोजाना औसतन 10 हजार से अधिक लोग टीका लगवा रहे हैं। अब तक करीब छह लाख लोगों का टीकाकरण हो गया है। 

विज्ञापन
almost six lakhs have got the vaccine in Agra
आगरा में वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अब तक 5,99,960 लोगों को कोरोना रोधी टीका लग चुका है। इसमें से 5,09,608 को पहली और 90,352 को दूसरी डोज लगी है। शहरी क्षेत्र के बूथों पर करीब 4.40 लाख तो ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर करीब 1.59 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। सबसे ज्यादा कोविशील्ड कंपनी की 5,47,653 लोगों को वैक्सीन लगी है। 53,307 को कोवाक्सिन लगाई गई है। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। जहां पहले औसतन रोजाना पांच हजार से कम संख्या रहती थी, अब 10 हजार को पार कर गई है। 
विज्ञापन


174 बूथों पर 11218 को लगाया गया टीका 
शुक्रवार को 174 बूथों पर कोरोना वायरस का टीका लगाया गया। 11218 को टीका लगा है। इसमें से 10662 को पहली और 556 को दूसरी डोज लगी है। गर्मी होने के कारण सुबह 12 बजे तक बूथों पर ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण के आंकड़े 
174: बूथों पर हो रहा टीकाकरण
599960: लोगों को लगा टीका
509609 लोगों को पहली डोज
90353 लोगों को लगी दूसरी डोज
547653: लोगों को लगी कोविशील्ड
52307: लोगों को लगी कोवाक्सिन
 

वैक्सीन पर भरोसा, पूरे परिवार को लगवाई
कमला नगर राधा विहार में व्यापारी मुकेश जौहरी अपने पूरे परिवार को टीका लगवा चुके हैं। उन्होंने कि वैक्सीन लगवाने से ही कोरोना से अपना और अपनों का बचाव कर सकते हैं। मुझे वैक्सीन पर ही भरोसा है, इसलिए 74 साल के पिताजी हरेशचंद्र अग्रवाल, पत्नी मोनिका जौहरी, 24 साल की बेटी निमिषा और 21 साल के बेटे रितिक को टीका लगवाया है। मैं और मेरे परिवार के पास अब वैक्सीन का सुरक्षा कवच है।

इंडियन ऑयल ने 70 हॉकरों को लगवाया टीका
इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से अमर शहीद जितेंद्र पेट्रोल पंप पर टीकाकरण शिविर लगा। इसमें 45 साल से अधिक उम्र के 70 हॉकरों को वैक्सीन लगाई गई। शिविर में डीजीएम श्यामल देवनाथ, शिवेंद्र जैसवाल, बृजराज मीणा, संतोष सिकरवार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed