फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aligarh 'shravan Kumars' carry mother on chaurasi kos parikrama

95 साल की मां को कांवड़ में बैठाकर परिक्रमा करा रहे ये 'श्रवण कुमार'

Mon, 04 Jun 2018 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 04 Jun 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
Aligarh 'shravan Kumars' carry mother on chaurasi kos parikrama
डोली में 95 साल की बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला
कलयुग में जहां कुछ लोग अपने बुजुर्ग मां-बाप को बोझ समझकर वृद्धाश्रम में छोड़ आते हैं। वहीं, ऐसे लोग भी हैं जो 'श्रवण कुमार' बनकर अपने बूढ़े मां-बाप की सेवा कर रहे हैं।  
विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के बहमती गांव निवासी सुरेश सिंह, राजू सिंह, भोलाराम और मोती सिंह अपनी 95 साल की वृद्ध मां हरकेबेदी को कांवड़ में बैठाकर बृज चौरासी कोस की परिक्रमा लगवा रहे हैं। 
विज्ञापन


मथुरा के परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह इन पुत्रों के सेवा भाव को देखने वाले इनकी वाह-वाह कर रहे हैं। कांवड़ में लेटी मां भी हाथ उठाकर अपने बच्चों को आशीर्वाद दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है कि उनकी मां का सपना है कि वो पूरे परिवार के सदस्यों के साथ ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगाए। मां को उठने-बैठने में दिक्कत होती है इसलिए उन्होंने उनके लिए खटिया की डोली तैयार की और पूरे परिवार के साथ एक जून को राया से परिक्रमा शुरू कर दी। 

सुरेश ने बताया कि वो लोग मां को रास्ते में आने वाले बृज के तीर्थ स्थलों के दर्शन भी करा रहे हैं। मां की इच्छा के अनुसार उनके साथ बहू मुन्नी देवी, राजवती, प्रपौत्र भूपेंद्र, सुरेश चंद, क्षेत्रपाल, विजय और प्रपौत्री शिवम, प्रियंका, कीर्ति सहित परिवार के 25 लोग परिक्रमा लगा रहे हैं। 

रविवार को सौंख पहुंचने पर भोलाराम ने बताया कि मां को डोली से चार बार चौरासी कोस की परिक्रमा लगवा चुके हैं, लेकिन मां के कहे अनुसार पूरे परिवार के साथ पहली बार ही आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed