फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aligarh Liquor Scandal: Investigation Starts In Agra Forensic Lab

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड : आगरा फोरेंसिक लैब में विसरा की जांच शुरू, 109 लोगों की गई थी जान

Sun, 13 Jun 2021 03:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Jun 2021 03:07 PM IST
सार

 मृतकों के विसरा की जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। वैज्ञानिकों की चार टीम जांच कर रही हैं। विसरा की रिपोर्ट जांच में अहम है। 

विज्ञापन
Aligarh Liquor Scandal: Investigation Starts In Agra Forensic Lab
आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में जहरीली शराब से 109 लोगों की जान चली गई। विसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं। अब इन विसरा की जांच शुरू हो गई है। वैज्ञानिक यह पता लगाएंगे कि शराब में कौन सा केमिकल मिलाया गया। जहरीली शराब से अलीगढ़ में 109 लोगों की जान गई है। इस मामले में पुलिस ने सरगना सहित 65 की गिरफ्तारी की थी।
विज्ञापन


अब भी कार्रवाई जारी है। मृतकों के विसरा की जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। वैज्ञानिकों की चार टीम जांच कर रही हैं। विसरा की रिपोर्ट जांच में अहम है। यह कोर्ट में साक्ष्य बनेगी। वैज्ञानिक यह पता लगाएंगे कि शराब में कौन सा केमिकल मिलाया गया था, जिससे मौत हो गईं।
विज्ञापन

 

एक्शन में अधिकारी, 23 सिपाही लाइन हाजिर,137 के तबादले

जहरीली शराब कांड के बाद जिला पुलिस सिस्टम में सुधार के लिए एसएसपी स्तर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। विगत 11 जून को जिले के अलग अलग थानों से ऐसे 23 सिपाही लाइन हाजिर किये गए हैं, जिनकी भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे थे। साथ में एक साल से थानों पर जमे 137 सिपाही इधर उधर किये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार जिले के ऐसे सिपाहियों की समीक्षा की गई जो  एक ही थाने पर 1 वर्ष या इससे अधिक समय से जमे हुए हैं। इस क्रम में कुल 137 मुख्य आरक्षी/आरक्षियों को इधर से उधर किया गया है। बता दें कि इसी 3 जून को दो साल से अधिक समय वाले 366 सिपाहियों के तबादले किये गए थे। तबादला से पहले समीक्षा में उनके क्रियाकलाप, अपराध नियंत्रण आदि के काम को भी देखा गया था। 


इसके अलावा इसी समीक्षा में 23 सिपाही संदिग्ध क्रियाकलाप वाले चिन्हित किये गए। इन सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके कार्यकलापों को लेकर सीओ स्तर से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सभी को लाइन हाजिर किया गया है। इनको लेकर सीओ लाइन को इनके आचरण में सुधार लाने के लिए प्रशिक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
 
इनके किये तबादले---
कोतवाली नगर  -10
सासनीगेट - 06
देहलीगेट- 08
गांधीपार्क- 10
बन्नादेवी- 08
सिविल लाइन- 05
क्वार्सी- 05
जवां- 01
गभाना- 06
लोधा- 07
अतरौली- 06 
पालीमुकीमपुर- 05
हरदुआगंज- 03
दादों- 02
इगलास- 14
मडराक- 10
गौण्डा- 06
खैर- 07
टप्पल- 12
पिसावा- 02
अकराबाद- 01
गंगीरी- 01
छर्रा- 01
विजयगढ़- 01

ये किये लाइन हाजिर---
थाना देहलीगेट – 05
थाना सासनीगेट – 02
थाना सिविल लाइन – 02
थाना क्वार्सी – 02
थाना अतरौली – 02
थाना अकराबाद – 02
थाना लोधा  - 02
थाना गांधीपार्क – 01
थाना दादों – 01
थाना खैर – 01
थाना मडराक – 01
थाना इगलास – 01
थाना गोण्डा - 01

जहरीली शराब कांड : ऋषि के फार्म हाउस और तालानगरी की घी फैक्टरी में भी बनती थी नकली शराब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed