फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aligarh brother-in-law And jija including four killed five injured in road accidents in etah

UP: सड़क हादसों में अलीगढ़ के जीजा-साले सहित चार की मौत, पांच घायल

Tue, 02 May 2023 08:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 08:53 PM IST
सार

एटा में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में जीजा-साले सहित चार लोगों की मौत हुई है। वहीं पांच लोगों को घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Aligarh brother-in-law And jija including four killed five injured in road accidents in etah
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में अलीगढ़ के जीजा-साले सहित चार लोगों की मौत हुई है। जीजा-साले का एक साथी घायल हुआ है। वहीं रिजोर क्षेत्र में बाइक सवार युवक की मौत हुई है और चचेरी बहनें घायल हुई हैं। अलीगंज में मैक्स पिकअप के रौंदने से एक किशोर की जान गई है। जबकि दो साथी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

शादी का कार्ड जा रहे थे देने 

थाना पिलुआ क्षेत्र में हाइवे स्थित गांव गुलाबपुर के पास मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे कार की टक्कर से बाइक सवार धर्मवीर सिंह (28) निवासी रसैनी थाना छर्रा अलीगढ़ और इसके साले प्रेमपाल सिंह (27) निवासी डौरई थाना छर्रा अलीगढ़ की मौत हुई है। जबकि धर्मवीर का भाई राज कुमार घायल हुआ है। प्रेमपाल के चचेरे भाई सत्यप्रकाश ने बताया कि तीनों लोग दो बाइकों पर सवार थे। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव गुड़ा में मौसी प्रेमवती की ननद की मंगलवार को तय शादी में शामिल होने और धर्मवीर की बहन पुष्पा की 11 मई को होने वाली शादी के कार्ड देने के लिए आ रहे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विश्व अस्थमा दिवस: SNMC के डॉक्टरों का अध्ययन, रोगियों ने खुद बनाई गंभीर समस्या, 92 फीसदी ने छोड़ दी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से दो की मौत

थाना रिजोर क्षेत्र स्थित नगला चित्तर के पास ईशन नदी के पुल पर सोमवार की रात करीब आठ बजे कार की टक्कर लगने से बाइक सवार अंकित (18) निवासी रूरिया थाना औछा जिला मैनपुरी की मौत हुई है। जबकि उसकी चचेरे बहनें सोनी और संध्या उर्फ दीक्षा घायल हुई हैं। दोनों को आगरा रेफर किया गया है। बाइक सवार तीनों गांव मनसुखपुर रिजोर में एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।


ये भी पढ़ें रुद्र महायज्ञ: कलश यात्रा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, मच गई भगदड़, आधा दर्जन घायल, एक की हालत नाजुक, रेफर

यहां हुई तीसरी घटना

थाना व कस्बा अलीगंज स्थित कैल्ठा चौराहे पर सोमवार की रात करीब 12 बजे मैक्स पिकअप की टक्कर लगने से अमन कुमार (16) निवासी झकरई की मौत हुई है। गांव के ही जुगेंद्र व मुन्ना लाल घायल हुए हैं। मृतक के चाचा महेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों हलवाई का काम करते हैं और जैथरा से किसी वाहन में सवार होकर चौराहे पर पहुंचकर पैदल आगे बढ़ रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने सभी का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed