फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   half dozen people got injured in bees attack During Kalash Yatra of Rudra Mahayagya in Agra

रुद्र महायज्ञ: कलश यात्रा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, मच गई भगदड़, आधा दर्जन घायल, एक की हालत नाजुक, रेफर

Tue, 02 May 2023 11:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 11:44 AM IST
सार

आगरा में रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत नाजुक है।

विज्ञापन
half dozen people got injured in bees attack During Kalash Yatra of Rudra Mahayagya in Agra
Agra: रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में श्रीरुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा में मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। कोई लोग मधुमक्खियों के काटने से घायल हुए तो कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से एक श्रद्धालु की हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी में श्रीरुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके प्रथम दिन मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कई किलोमीटर की मानव श्रंखला बनाई गई। यह यात्रा नगला जग्गी पहुंची तो यहां मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। 

विज्ञापन

हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर

इससे वहां पर भगदड़ मच गई। लोग खुद को बचाकर भागने लगे। मधुमक्खियों के काटने से करीब आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। कई लोग भगदड़ में गिरकर चोटिल हो गए। घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से शिवपुरी निवासी हरि सिंह (56) की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि, उत्तम, दीनदयाल, नेत्रपाल सहित कई अन्य लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

half dozen people got injured in bees attack During Kalash Yatra of Rudra Mahayagya in Agra
Agra: श्रीरुद्र महायज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला

किया जा रहा 21 दिवसीय आयोजन

फतेहपुर सीकरी में शिव आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में दो से 23 मई तक श्रीराम कथा एवं महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पहले 10 दिन यानी दो से 11 मई तक श्रीराम कथा कही जाएगी। इसके बाद 12 से 22 मई तक 1101 कुंडीय श्रीरुद्र महायज्ञ किया जाएगा। 23 मई को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। 

कई किलोमीटर की मानव श्रंखला बनाई गई

महायज्ञ की शुरुआत के पहले मंगलवार को बाबा शिवानंद भारती के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर अपने सिर पर कलश रखकर चल रही थी। साथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान कई किलोमीटर की मानव श्रंखला बनाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed