फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aligarh-Agra highway swallowed 54 lives in three years administration is not able to stop accidents

UP News: तीन साल में 54 जानें निगल गया अलीगढ़-आगरा हाईवे, हादसे नहीं रोक पा रहा प्रशासन

Tue, 10 Sep 2024 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 09:12 AM IST
सार

अलीगढ़-आगरा हाईवे पर तीन साल में 54 लोगों की जान चली गई।  नगला भूसा तिराहा वर्षों से ब्लैक स्पॉट घोषित है। लेकिन ये हादसे रोकने में प्रशासन नाकाम साबित रहा। 
 

विज्ञापन
Aligarh-Agra highway swallowed 54 lives in three years administration is not able to stop accidents
Hathras Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़-आगरा हाईवे पर चंदपा थाना क्षेत्र के नगला भूसा के समीप हादसे ने सड़क सुरक्षा अभियान की पोल खोल दी है। परिवहन विभाग और पुलिस को जिम्मा सौंपा गया है कि वह हर माह 10 प्रतिशत हादसों में कमी लेकर आएं। मगर, हो नहीं रहा। तीन साल में 54 जानें अलीगढ़-आगरा हाईवे का 5 किमी का दायरा निगल चुका है। नगला भूसा तिराहा वर्षों से ब्लैक स्पॉट घोषित है। सवाल खड़ा हो रहा है कि इसके बाद भी यहां आखिर क्यों हादसों की रोकथाम को सही कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन




खराब रोशनी और बारिश बनी कारण
नगला भूसा के पास हुए इस हादसे ने इससे पहले इसी मार्ग पर सादाबाद क्षेत्र में 22 जुलाई 2022 की रात 6 कांवड़ियों को डंपर से रौंदने की घटना के जख्म ताजा कर दिए हैं। अलीगढ़ कमिश्नर ने हादसे की जांच ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग से कराई थी। जांच में हादसे के पीछे दो मुख्य कारण सामने आए थे। पहला कारण हाईवे पर घटनास्थल के पास खराब रोशनी और दूसरा कारण हादसे के समय तेज बारिश को माना गया था। सैमरा के लोगों के साथ हादसे में भी तेज बारिश हो रही थी।
विज्ञापन


अलीगढ़-आगरा हाईवे का खतरनाक सफर

नगला भूसा तिराहा का 800 मीटर का दायरा
वर्ष हादसे मौत
2024 01 14
2023 09 10
2022 03 01
2021 11 02

कपूरा चौराहा का 500 मीटर का दायरा
वर्ष हादसे मौत
2023 05 05
2022 04 03
2021 06 05

केवलगढ़ी-अन्नीगढ़ मोड़ का 500 मीटर का दायरा
वर्ष हादसे मौत
2023 06 02
2022 07 04
2021 06 04

बिसाना मोड़ का 500 मीटर का दायरा
वर्ष हादसे मौत
2023 07 07
2022 04 00
2021 04 02
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed