फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alarming Rise in Child Allergies: Eggs Milk and Wheat Triggering Serious Reactions

Health: अंडा, दूध और गेहूं भी खतरनाक, बच्चों को मिल रही ये गंभीर बीमारी; तेजी से चपेट में ले रहा ये खतरा

Thu, 07 May 2026 10:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 07 May 2026 10:44 AM IST
सार

आगरा में बच्चों में एलर्जी और अस्थमा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 25 फीसदी बच्चे प्रभावित पाए गए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक अंडे, दूध, गेहूं, धूल-धुआं और प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं।

विज्ञापन
Alarming Rise in Child Allergies: Eggs Milk and Wheat Triggering Serious Reactions
इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स - फोटो : census

विस्तार

एलर्जी-अस्थमा की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। 25 फीसदी बच्चे इसकी चपेट में हैं। इन्हें अंडे, गेहूं, दूध जैसी कई खाद्य सामग्री से भी एलर्जी हो रही है। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की 9 और 10 मई को होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला में 250 विशेषज्ञ इसकी वजह और बचाव पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल में प्रेसवार्ता करते हुए आयोजन कमेटी के अध्यक्ष डॉ. आरएन द्विवेदी ने बताया कि 20-25 फीसदी बच्चों में एलर्जी-अस्थमा की दिक्कत मिल रही है। इसमें सांस, पेट, त्वचा की एलर्जी है। जन्मजात और धूल-धुआं और बढ़ता प्रदूषण इसकी मुख्य वजह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव डॉ. राहुल पैंगोरिया ने बताया कि सांस की एलर्जी में बार-बार छींक आना, नाक बंद होना और खाद्य सामग्री में दूध, अंडे, मूंगफली समेत अन्य खाद्य सामग्री से एलर्जी होने पर पेट में दर्द, उल्टी और सूजन हो रही है। त्वचा एलर्जी में चकत्ते और लाल दाने हो रहे हैं। आईपीए अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि धूल-धुआं, पराग कण, पालतू जानवरों के बाल-रूसी से भी बीमारी हो रही है।
विज्ञापन

डॉ. आरएन शर्मा ने बताया कि पालतू जानवर को बेडरूम से दूर रखें, प्रदूषित क्षेत्रों में जाने से पहले मास्क लगाएं और परेशानी पर जांच कराएं। पोस्टर विमोचन में एसएन के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार, डॉ. प्रदीप चावला, डॉ. अरुण जैन, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. अतुल बंसल, डॉ. स्वाति द्विवेदी, डॉ संजय सक्सेना, डॉ. सोनिया भट्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed