फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akshaya Tritiya was worth 100 crores of bullion

अक्षय तृतीया पर 100 करोड़ का हुआ कारोबार

Wed, 04 May 2022 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya was worth 100 crores of bullion
आगरा।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर खरीदारी से सराफा बाजार जगमगा उठा। कोरोना काल की वजह से पिछले दो साल से अक्षय तृतीया सोने की खरीदारी के मामले में फीकी ही रही थी। इस बार सराफा बाजारों में भीड़ रही। सुबह से देर रात तक आभूषणों की दुकान पर खरीदारी हुई। सराफा कारोबारियों के अनुसार करीब सौ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
श्री सराफा कमेटी किनारी बाजार के मंत्री देवेंद्र गोयल ने बताया कि मंगलवार को अक्षय तृतीया के मौके पर दो साल बाद ऐसी रौनक दिखी। सोने के भाव बढ़ने की वजह भारी जेवरों की मांग कम है। अक्षय तृतीया पर ग्राहकों को लुभाने के लिए सराफा कारोबारियों ने हल्के वजन में अच्छी डिजाइन के आभूषण बाजार में उतारे। इसका असर भी दिखा। बंपर खरीदारी हुई। लोगों ने हल्के वजन वाले लेकिन आकर्षक डिजाइन के ये आभूषण अधिक खरीदे। सोने के आभूषणों में मांग टीका और नथ की अधिक मांग रही। अंगूठी भी ट्रेंड में रहीं। करीब सौ करोड़ रुपये का कारोबार होने का आकलन है।
विज्ञापन

महंगाई की वजह से इस बार हल्की ज्वेलरी की अधिक मांग रही। सहालग और अक्षय तृतीया के साथ-साथ आज ईद की छुट्टी की वजह से भी दुकानों पर ग्राहकों की खूब भीड़ रही। हल्के वजन की सोने की चेन और अंगूठी की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। शादियों के लिए गले के सेट भी खूब खरीदे गए हैं। अक्षय तृतीया पर करीब सौ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नितेश अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा सराफा एसोसिएशन
दो साल के बाद अक्षय तृतीया के मौके पर ग्राहकों में उत्साह देखने के लिए मिला। खास दिन के लिए कई ऑफर भी दिए गए थे। सभी आर्थिक वर्ग के लिए कुछ न कुछ रहा। कम आय वर्ग के लिए हल्के आभूषण भी रहे। कई लोगों ने इस दिन के लिए पहले से ही आभूषणों की बुकिंग करा ली थी। बिक्री अच्छी हुई। बुकिंग के लिए भी लोगों को इंतजार करना पड़ा।

-आनंद प्रसाद, आभूषण विक्रेता
कोरोना के कारण दो साल सराफा कारोबार के लिए अच्छे नहीं रहे। अक्षय तृतीया पर भी अच्छा कारोबार नहीं हुआ था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं रहा। अक्षय तृतीया और सहालग पर अच्छा कारोबार रहा। सबसे ज्यादा बिक्री अंगूठी, मांग टीका, नथ और चूड़ी की हुई। सराफा की दुकानों पर सोमवार और मंगलवार को ग्राहकों की खूब भीड़ रही।
-अनुराग बंसल, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed