अक्षय तृतीया 2022: आगरा में ज्वेलर्स ने किया 100 करोड़ का कारोबार, दो सालों के लॉकडाउन बाद बाजार गुलजार
अक्षय तृतीया पर खरीददारी को लेकर ताजनगरी के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आभूषणों की दुकान पर दिनभर भीड़ रही। लोगों को जमकर ऑफर भी मिले। आलम ये रहा कि बुकिंग के लिए इंतजार करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में अक्षय तृतीया पर खरीदारी से सराफा बाजार जगमगा उठा। कोरोना काल की वजह से पिछले दो साल से अक्षय तृतीया सोने की खरीदारी के मामले में फीकी ही रही थी। इस बार सराफा बाजारों में भीड़ रही। सुबह से देर रात तक आभूषणों की दुकान पर खरीदारी हुई। सराफा कारोबारियों के अनुसार करीब सौ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
श्री सराफा कमेटी किनारी बाजार के मंत्री देवेंद्र गोयल ने बताया कि मंगलवार को अक्षय तृतीया के मौके पर दो साल बाद ऐसी रौनक दिखी। सोने के भाव बढ़ने की वजह से भारी जेवरों की मांग कम है। अक्षय तृतीया पर ग्राहकों को लुभाने के लिए सराफा कारोबारियों ने हल्के वजन में अच्छी डिजाइन के आभूषण बाजार में उतारे। इसका असर भी दिखा। बंपर खरीदारी हुई। लोगों ने हल्के वजन वाले लेकिन आकर्षक डिजाइन के ये आभूषण अधिक खरीदे। सोने के आभूषणों में मांग टीका और नथ की अधिक मांग रही। अंगूठी भी ट्रेंड में रहीं। करीब सौ करोड़ रुपये का कारोबार होने का आकलन है।
हल्की ज्वैलरी की ज्यादा मांग रही
महंगाई की वजह से इस बार हल्की ज्वेलरी की अधिक मांग रही। सहालग और अक्षय तृतीया के साथ साथ आज ईद की छुट्टी की वजह से भी दुकानों पर ग्राहकों की खूब भीड़ रही। हल्के वजन की सोने की चेन और अंगूठी की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। शादियों के लिए गले के सेट भी खूब खरीदे गए हैं। अक्षय तृतीया पर करीब सौ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
नितेश अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा सराफा एसोसिएशन
खास दिन पर सभी के लिए कुछ न कुछ
दो साल के बाद अक्षय तृतीया के मौके पर ग्राहकों में उत्साह देखने के लिए मिला। खास दिन के लिए कई ऑफर भी दिए गए थे। सभी आर्थिक वर्ग के लिए कुछ न कुछ रहा। कम आय वर्ग के लिए हल्के आभूषण भी रहे। कई लोगों ने इस दिन के लिए पहले से ही आभूषणों की बुकिंग करा ली थी। बिक्री अच्छी हुई। बुकिंग के लिए भी लोगों को इंतजार करना पड़ा।
आनंद प्रसाद, आभूषण विक्रेता
अंगूठी, मांग टीका, नथ की अधिक बिक्री
कोरोना के कारण दो साल सराफा कारोबार के लिए अच्छे नहीं रहे। अक्षय तृतीया पर भी अच्छा कारोबार नहीं हुआ था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं रहा। अक्षय तृतीया और सहालग पर अच्छा कारोबार रहा। सबसे ज्यादा बिक्री अंगूठी, मांग टीका, नथ और चूड़ी की हुई। सराफा की दुकानों पर सोमवार और मंगलवार को ग्राहकों की खूब भीड़ रही।
अनुराग बंसल, सराफा कारोबारी