फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AK Avengers won the Sportbuzz Badminton League title.

Agra News: एके एवेंजर्स ने जीता स्पोर्टबज बैडमिंटन लीग का खिताब

Mon, 14 Sep 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 14 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
AK Avengers won the Sportbuzz Badminton League title.
बैडमिंटन प्रीमियर लीग-3
आगरा। विजय नगर स्थित स्पोर्टबज में आयोजित बैडमिंटन प्रीमियर लीग-3 का रविवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। फाइनल में एके एवेंजर्स ने स्मैश वॉरियर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं नेट माफिया ने जैन स्ट्राइकर्स को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

चैंपियन टीम के स्वामी अंकित अग्रवाल, उपविजेता स्मैश वॉरियर्स के स्वामी आनंद अग्रवाल और तीसरे स्थान पर रही नेट माफिया के स्वामी भाव्या धूपर रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। 45 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग में अमित गर्ग, 37 से 44 वर्ष वर्ग में आनंद कुमार, 28 से 36 वर्ष वर्ग में दीपांशु अग्रवाल व 27 वर्ष से कम आयु वर्ग में सार्थक गोयल को प्रभावशाली खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


अंकित अग्रवाल और अभिषेक अग्रवाल को प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी चुना गया। उत्तम बसीन को उभरते सितारे, अमन अग्रवाल को छुपा रुस्तम और अमन व माधव को उभरते खिलाड़ी का सम्मान प्रदान किया गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। समापन समारोह में एडीजे मृदुल दुबे, एडीजे महेश नौटियाल, राहुल पालीवाल और विनोद शीतलानी ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पदक देकर सम्मानित किया। आयोजन में निश्चल जैन, राजीव अग्रवाल और रमन सेतिया की भी भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed