फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Airtel Fined 6.37 Lakh for Illegal Road Cutting Near Mittal Hospital in Agra

UP: आगरा में एयरटेल बिना अनुमति के काटी रोड, नगर निगम ने लगाया 6.37 लाख का जुर्माना

Fri, 05 Dec 2025 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Dec 2025 09:16 AM IST
सार

आगरा नगर निगम ने बिना अनुमति के रोड काटने पर एयरटेल कंपनी पर 6.37 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
 

विज्ञापन
Airtel Fined 6.37 Lakh for Illegal Road Cutting Near Mittal Hospital in Agra
नगर निगम आगरा

विस्तार

आगरा के लोहामंडी जोन के अर्जुन नगर स्थित मित्तल हॉस्पिटल के पास बिना अनुमति सड़क काटने का मामला सामने आया है। यहां एयरटेल कंपनी के कर्मचारियों ने बिना पूर्व अनुमति लिए रोड काट दी। जानकारी मिलने पर निगम प्रशासन ने 6.37 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन


नगर निगम ने जांच में पाया कि कंपनी ने विभिन्न स्थानों पर कुल 21.60 वर्गमीटर, 28.80 वर्गमीटर और 36 वर्गमीटर क्षेत्र में रोड काटी थी। अवर अभियंता मुकेश कुमार की जांच के आधार पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की है। नगर आयुक्त ने कहा है कि सड़क या सार्वजनिक परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कार्य के लिए अनुमति आवश्यक है। बिना अनुमति की गई रोड कटिंग को गंभीरता से लिया जाएगा। भविष्य में भी यदि कोई कंपनी या व्यक्ति बिना अनुमति ऐसे कार्य करेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed