फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Airport Winter Schedule: No New Flight Routes, Bengaluru and Navi Mumbai Services to Continue

आगरा को नई उड़ानों का इंतजार: विंटर शेड्यूल में न मिला नया शहर, बंगलूरू की फ्लाइट हफ्ते में 6 दिन भरेगी उड़ान

Sat, 24 Oct 2026 10:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 10:41 AM IST
सार

आगरा एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल में यात्रियों को किसी नए शहर के लिए उड़ान नहीं मिली है। 25 अक्टूबर 2026 से 27 मार्च 2027 तक बंगलूरू और नवी मुंबई के लिए मौजूदा हवाई सेवाएं जारी रहेंगी।
 

विज्ञापन
Airport Winter Schedule: No New Flight Routes, Bengaluru and Navi Mumbai Services to Continue
आगरा एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नई हवाई कनेक्टिविटी की उम्मीद लगाए बैठे आगरा के लोगों को विंटर शेड्यूल में भी निराशा हाथ लगी है। बंगलूरू और नवी मुंबई के अलावा किसी नए शहर के लिए उड़ान नहीं मिली है। 25 अक्तूबर से 27 मार्च 2027 तक पुराने शेड्यूल के तहत ही हवाई सेवा चलेगी।
विज्ञापन


आगरा सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि 21 अक्तूबर को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने विंटर शेड्यूल को मंजूरी दी है। इसके तहत इंडिगो की बंगलूरू और नवी मुंबई की उड़ानों का संचालन जारी रहेगा। बताया कि फ्लाइट संख्या 6ई 941 बंगलूरू से दोपहर 1:45 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट संख्या 6ई 942 दोपहर 2:20 बजे आगरा से बंगलूरू के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


यह सेवा सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी। महीने के पहले और तीसरे शनिवार को यह उड़ान संचालित नहीं होगी। वहीं नवी मुंबई के लिए सप्ताह में तीन दिन सेवा जारी रहेगी। फ्लाइट संख्या 6ई 5316 नवी मुंबई से दोपहर 3:15 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट संख्या 6ई 5338 शाम 3:50 बजे आगरा से नवी मुंबई के लिए रवाना होगी। दोनों उड़ानें मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed