{"_id":"5f2812198ebc3e1452727fdd","slug":"air-firing-kosi-news-agr4532830108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन-भांजी से अभद्रता का विरोध किया तो भाई पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन-भांजी से अभद्रता का विरोध किया तो भाई पर फायरिंग
विज्ञापन
मथुरा। गांव कामर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना के दौरान युवक पर गोली चलाते हुए आरोपी।
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। गांव कामर में रक्षाबंधन पर बेटी के साथ भाई को राखी बांधने आई महिला व उसकी बेटी से गांव के ही युवकों ने रास्ते में अभद्रता कर दी। उस पर फब्तियां कसीं। भाई ने युवकों के घर जाकर शिकायत की तो हवाई फायरिंग कर भगा दिया। डरा सहमा परिवार थाने पहुंचा तो गुस्से से बौखलाए आरोपियों ने फिर फायरिंग कर दी। गनीमत रही की युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पकड़ लिया है।
गांव कामर में महिला बेटी को साथ लेकर रविवार की शाम भाई को राखी बांधने के लिए आ रही थी। रास्ते में गांव के ही चेतन, संदीप व कुलदीप ने उनसे अभद्रता कर दी। इसकी शिकायत जब बहन एवं भांजी ने घर आकर की तो भाई युवकों के परिजनों के पास शिकायत लेकर पहुंचा। लेकिन वहां मौजूद आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर उसे भगा दिया।
बताते हैं कि पीड़ित परिवार ने शिकायत पुलिस से की तो जानकारी होने पर आरोपी चेतन व उसके साथियों ने सोमवार की सुबह युवक पर फिर हमला बोल दिया और फायरिंग कर दी। इससे वह बाल-बाल बच गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चेतन को पकड़ लिया। अन्य की तलाश की जा रही है।