फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agricultural Seminar Held in Kheragarh Experts Share Insights on Farming and Animal Husbandry

किसान गोष्ठी: कृषि विशेषज्ञों ने पशुपालन और खेती की उन्नत तकनीकों की दी जानकारी, जानें क्या कहा

Fri, 23 Jan 2026 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Jan 2026 01:27 PM IST
सार

खेरागढ़ में किसान गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने पशुपालन एवं कृषि संबंधी जानकारी दी। बताया गया कि किस तरह फसलों को कीटों से बचाया जा सकता है।  

विज्ञापन
Agricultural Seminar Held in Kheragarh Experts Share Insights on Farming and Animal Husbandry
किसान गोष्ठी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ विकास खंड कार्यालय परिसर बृहस्पतिवार को कृषि विभाग द्वारा कृषि निवेश मेला एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन



किसानों को प्राकृतिक खेती व किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि वैज्ञानिक मेहरबान यादव ने फसलों को कीटों से बचाव, मृदा परिक्षण, उन्नत बीज, व्यापारिक फसलों के बारे में बताया। वहीं पशुपालन विभाग के डॉक्टर राजेश पाराशर ने पशुपालकों को दुधारू पशुओं की बेहतरीन नस्लों, उनके रखरखाव, चारे, बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को डेयरी उद्योग अपना कर गांव में ही अच्छी आमदनी करने के बारे में भी बताया। वहीं खाद बीज की कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह,देवेंद्र सिकरवार,चंद्रभान सिंह,मेघ सिंह ,सुधाकर सिंह,जोरावर सिंह,हरिओम जी एटीएम सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed