फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's Apratim challenged world champion Italy.

Agra News: विश्व चैंपियन इटली को आगरा के अप्रतिम ने दी टक्कर

Sun, 23 Aug 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Aug 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Agra's Apratim challenged world champion Italy.
अप्रतिम भदाैरिया
आगरा। दोहा में चल रहे अंडर-17 वॉलीबाल विश्व कप के कोर्ट पर शुक्रवार को आगरा के अप्रतिम भदौरिया भी विश्व चैंपियन इटली के खिलाफ भारतीय टीम में उतरे। भारत मुकाबला 1-3 से हार गया लेकिन दूसरे सेट में 25-18 से जीत दर्ज कर भारतीय खिलाड़ियों ने मौजूदा चैंपियन को जोरदार चुनौती दी। जिले के खेल प्रेमियों की नजरें अप्रतिम के प्रदर्शन पर टिकी रहीं।
विज्ञापन

अप्रतिम के लिए विश्व कप का सफर लगातार बड़ी चुनौतियों वाला रहा। इससे पहले क्यूबा के खिलाफ भारत की 3-0 की जीत में उन्होंने 12 अंक जुटाकर अहम योगदान दिया था। इटली के खिलाफ भारत का एक सेट जीतना टीम के आत्मविश्वास के लिए भी अहम रहा। बाह क्षेत्र के क्वारी गांव से निकलकर अप्रतिम भदौरिया ने लखनऊ के गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रशिक्षण लेकर भारतीय टीम तक पहुंचे हैं। अब खेल प्रेमियों की नजरें विश्वकप के अगले मुकाबले में उनके प्रदर्शन पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed