फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Woman murder dead body found in cartoon

आगरा: कार्टून में मिली महिला की लाश, गला दबाकर हत्या की आशंका 

Thu, 23 Apr 2020 11:03 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 23 Apr 2020 11:03 AM IST
सार

शाहगंज के गजानन नगर में मिली, नहीं हो सकी शनाख्त

विज्ञापन
Agra: Woman murder dead body found in cartoon
30 वर्षीय महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहगंज के गजानन नगर में बुधवार रात को दो फुट के कार्टून में महिला की लाश मिली। महिला की गला दबाकर हत्या की आशंका है। सूचना पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद फोर्स के साथ पहुंच गए। मृतका की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस की दो टीमों को जांच के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन

 
गजानन नगर में एक डॉक्टर की कोठी के पास प्लाट हैं। यहां पर लोग कूड़ा डालते हैं। रात को लोगों ने एक कार्टून पड़ा देखा। कार्टून में लाश देखकर पुलिस को सूचना दे दी। इस पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद थाना शाहगंज की फोर्स के साथ पहुंच गए। कोरोना संक्रमण की आशंका पर कार्टून को पुलिस ने पीपीई किट पहनकर ही चेक किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि मृतका की उम्र तकरीबन तीस साल है। वह नीले रंग का सलवार सूट पहने हुए है। उसकी गर्दन पर दबाने का निशान है। लाश मिलने के एक से दो घंटे पहले ही फेंकी गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। महिला के हाथ पर किरन लिखा हुआ है। वह मंगलसूत्र और पैरों की उंगलियों में बिछिए भी नहीं पहने है। वह अविवाहित भी हो सकती है। हालांकि अभी पहचान होने पर भी तमाम जानकारी सामने आ सकेंगी।


लगा हैं कैमरा
घटनास्थल के पास ही एक जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक करेगी। आशंका हैं कि लाश को एक व्यक्ति नहीं ला सकता है। किसी वाहन से कार्टून को लाया गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed