फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra will remain free from traffic Police has prepared this plan for Diwali special arrangements on MG Road

जाम से ऐसे मुक्त रहेगा आगरा:  दिवाली के लिए पुलिस ने तैयार किया ये प्लान, एमजी रोड पर विशेष इंतजाम

Mon, 28 Oct 2024 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 09:58 AM IST
सार

आगरा में दिवाली पर लोगों को जाम से मुक्त रखने के लिए आगरा पुलिस ने तैयारी कर ली है। एमजी रोड पर छह तिराहे और कटों पर यातायात कर्मी तैनात किए जाएंगे इसके साथ ही घने बाजारों से लेकर एमजी रोड और शाहगंज तक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 
 

विज्ञापन
Agra will remain free from traffic Police has prepared this plan for Diwali special arrangements on MG Road
Traffic police, police constable, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दिवाली से पहले एमजी रोड, शाहगंज और बाजारों में खरीदारी करने वालों को राहत देने के लिए पुलिस ने प्लान लागू किया है। एमजी रोड पर तीन अस्थायी पार्किंग बनाई हैं। प्रमुख चौराहों पर सुबह और शाम की दो पालियों में यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जेबकतरी, स्नेचिंग जैसी घटनाएं रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस तैनात रहेगी। कुछ स्थानों पर रूट डायवर्जन भी किया गया है।
विज्ञापन


दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा जैसे त्योहारों के लिए एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब तिराहे से दीवानी तक कलर लैब तिराहा, श्रीराम हॉस्पिटल तिराहा, सूरसदन, नगर निगम कट, दीवानी सर्किल, शाह मार्केट कट पर एक-एक हेड कांस्टेबल और दो होमगार्ड लगाए गए हैं। एक यातायात निरीक्षक व उपनिरीक्षक इनकी सतत निगरानी कर रहे हैं। सुबह आठ बजे से 4 बजे तक और शाम 4 से रात 11 बजे तक यातायातकर्मी दो पालियों में ड्यूटी दे रहे हैं। एसीपी यातायात अरीब अहमद ने बताया कि वाहन चालकों के लिए नगर निगम परिसर, सूरसदन और दीवानी चौराहे के पास अस्थायी पार्किंग बनाया है। गलत पार्किंग करने वालों की गाड़ियों को क्रेन से हटाया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बाथरूम में नहा रही थी महिला, मकान मालिक के बेटे ने बनाया वीडियो, फिर की ऐसी करतूत...जीते जी मर गई वो
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां 9 पॉइंट किए गए तय
इसी तरह शाहगंज बाजार, पंचकुइयां, रुई की मंडी, पृथ्वीनाथ, सीओडी चौराहे सहित 9 पॉइंट पर यातायातकर्मियों को तैनात किया गया है। घने बाजारों में बड़े वाहनों को रोकने के लिए कहा गया है। बारह खंभा रेलवे फाटक से चार पहिया व तिपहिया वाहन शाहगंज रुई की मंडी की ओर नहीं जाएगा। इसी तरह हर चौराहे पर भीड़ वाले बाजारों की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। ताकि इन बाजारों में खरीदारी करने आने वालों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

ये भी पढ़ें -   खतरनाक खेल: 15 घंटे तक जमीन में दफन रहा ये शख्स, मौत को ऐसे दिया चकमा; बताया क्या-क्या हुआ


सराफा बाजारों में भी निगरानी
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि फुव्वारा, किनारी बाजार, नमक की मंडी जैसी सराफा मार्केटों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एमजी रोड पर भी थानावार ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मी बाजारों में निरंतर गतिशील रहेंगे। शाम के वक्त वाहनों की चेकिंग भी की जाएगी। नशा आदि करने वालों के चालान होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed