फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra will become an international level smart city by 2047

Agra News: 2047 तक आगरा बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्मार्ट शहर

Tue, 30 Sep 2025 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Agra will become an international level smart city by 2047
आगरा। विकसित भारत-विकसित यूपी अभियान के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर के पार्षदों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। 2047 तक पांच अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्मार्ट शहर विकसित करने को कहा गया है, चूंकि आगरा विदेशी सैलानियों की सबसे पसंदीदा जगह है। ऐसे में आगरा को इसके लिए खास तैयारी करने के लिए भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक के दाैरान सीएम ने सभी पार्षदों को आम लोगों, संगठनों व क्षेत्र में रहने वाले विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर 2047 के आगरा के लिए सुझाव देने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पार्षद को क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव देना होगा ताकि शहर और प्रदेश को विजन डॉक्यूमेंट 2047 के अनुरूप विकसित किया जा सके।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि 2029-30 तक के लिए लघु अवधि और 2030 से 47 तक के लिए मध्यम व लंबी अवधि के प्लान तैयार किए जाएंगे। इसमें हर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने, तीन नए क्षेत्रीय आर्थिक जोन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। शहरों को सीवेज और अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली लागू कर प्रदूषणमुक्त रखने के लिए भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed