{"_id":"68b1205f218e24ed350aa541","slug":"agra-whatsapp-suicide-note-police-rescue-2025-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मौत से पहले पहुंच गई पुलिस, युवक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट डाला और फिर...बच गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मौत से पहले पहुंच गई पुलिस, युवक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट डाला और फिर...बच गई जान
Fri, 29 Aug 2025 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 29 Aug 2025 09:07 AM IST
सार
आगरा में गृहक्लेश से परेशान युवक ने फैमिली ग्रुप पर सुसाइड नोट डाला और घर से निकल गया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में गृहक्लेश की वजह से एक युवक ने व्हाट्सएप पर बने फैमिली ग्रुप में सुसाइड नोट पोस्ट किया। इसके बाद स्कूटर लेकर घर से निकल गया। परेशान परिजनों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस की मदद ली। सदर थाने की पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवक को यमुना घाट पर खोज निकाला और उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रत्न विहार नेहरू एन्क्लेव सदर निवासी दिव्यांशी ने सुबह 10 बजे 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। बताया कि उनके पिता अजय गुप्ता गृहक्लेश की वजह से नाराज होकर स्कूटर से बिना बताए निकल गए। फोन भी बंद कर लिया। पुलिस ने आसपास क्षेत्रों में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिर से दिव्यांशी ने कॉल किया। बताया कि पिता ने फैमिली ग्रुप पर सुसाइड नोट डाला है। उसे पढ़कर परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं। पुलिस ने तुरंत सर्विलांस की मदद ली। वहां से कुबेरपुर की लोकेशन मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर अजय गुप्ता को कुबेरपुर टोल प्लाजा के पास यमुना घाट पर सकुशल खोज लिया।
अजय गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह रोज-रोज के गृहक्लेश से तंग आ गए हैं। इसलिए जान देने दशहरा घाट पर गए थे। वहां से पुलिस ने भगा दिया था। पुलिस ने काउंसलिंग कराने के लिए परिजन को सौंप दिया।