{"_id":"60af10c610d92817956a509e","slug":"agra-weather-forecast-for-next-two-days-become-fourth-hot-city-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: लू के थपेड़ों ने किया परेशान, सूबे में चौथा गर्म शहर रहा आगरा, आज भी गर्मी करेगी 'बेहाल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: लू के थपेड़ों ने किया परेशान, सूबे में चौथा गर्म शहर रहा आगरा, आज भी गर्मी करेगी 'बेहाल'
Thu, 27 May 2021 08:53 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 27 May 2021 08:53 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी गर्मी के तेवर बरकरार रहेंगे। शुक्रवार को मौसम में बदलाव के आसार हैं। बादलों की लुकाछिपी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
आगरा: तेज धूप से बचने के लिए छाता के साथ जातीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान से चल रही गर्म हवाओं के कारण आगरा प्रदेश में चौथा सबसे गर्म शहर रहा। झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 42.6 डिग्री पर पहुंच गया। बांदा दूसरे पर और अलीगढ़ तीसरे नंबर पर रहा। दक्षिणी उत्तर प्रदेश के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजस्थान से सटे इलाकों में लू के थपेड़े चले, जिस वजह से चारों शहर प्रदेश में गर्म शहरों की सूची में बने रहे। हालांकि मौसम में शुक्रवार से बदलाव के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को ताजनगरी में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से दो डिग्री कम रहा, लेकिन लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर 12 बजे ही छतों पर रखी पीवीसी की टंकियों का पानी एकदम गर्म हो गया। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद बुधवार सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन
आज भी परेशान करेगी गर्मी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को भी गर्मी के तेवर बरकरार रहेंगे। शुक्रवार को मौसम में बदलाव के आसार हैं। बादलों की लुकाछिपी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों पर नजर आने लगा है, लेकिन इसके आगे बढ़ने के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव नजर आएगा। मौसम विभाग की टीम तूफान की गति और दिशा पर निगाह रख रही है। ऐसे में शुक्रवार से ताजनगरी में बादल और बूंदाबांदी संभव है।
विज्ञापन
शहर अधिकतम न्यूनतम
झांसी 42.6 25.1
बांदा 41.4 23
अलीगढ़ 41.2 24.4
आगरा 40.8 23.8
मुजफ्फर नगर 39 21.8
ये भी पढ़ें- नौ तपा: आसमान से बरसेगी गर्मी, यास तूफान भी डाल सकेगा असर, रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश
लुटेरी दुल्हन: सास, ससुर और पति को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर जेवर समेट ले गई बहू, सात मई को हुई थी शादी