{"_id":"69eee00e13ecc81db10c8c0b","slug":"agra-watchman-murder-case-rajveer-arrested-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की पत्नी और अपमान का बदला: शराब पिलाई, फिर ईंट से कूंचा सिर; इसलिए बेरहमी से की चौकीदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की पत्नी और अपमान का बदला: शराब पिलाई, फिर ईंट से कूंचा सिर; इसलिए बेरहमी से की चौकीदार की हत्या
Mon, 27 Apr 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:48 AM IST
सार
आगरा के सीओडी मैदान में चौकीदार सुरेश की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राजवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नशे में अपशब्द कहने पर हुए विवाद के बाद आरोपी ने साजिश रचकर ईंट से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
चौकीदार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सीओडी मैदान में चौकीदार सुरेश की ईंट से कूंचकर हत्या के मामले में सदर पुलिस ने आरोपी राजवीर को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने नशे में चौकीदार की पत्नी के लिए अपशब्द कहे थे। इस पर चौकीदार ने उसे डांट दिया, जिससे नाराज होकर हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को शनिवार रात पकड़ा था।
विज्ञापन
सुरेश का शव बृहस्पतिवार रात नगला भवानी सिंह स्थित सीओडी मैदान में मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि बुंदू कटरा निवासी राजवीर सीसीटीवी फुटेज में सुरेश के साथ जाता दिखा था। पुलिस ने राजवीर को शनिवार रात पकड़ा। पूछताछ में राजवीर ने बताया कि वह सुरेश का पुराना परिचित था। सुरेश की पत्नी ने ही उसकी शादी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात दोनों शराब पी रहे थे, तभी राजवीर ने सुरेश की पत्नी के बारे में अपशब्द कह दिए। इस बात पर सुरेश ने राजवीर को गालियां दीं और चेतावनी दी। राजवीर ने इस अपमान का बदला लेने की ठान ली। उसने साजिश के तहत सुरेश को अधिक शराब पिलाई और फिर बहाने से सीओडी मैदान ले गया। वहां शराब पीने के दौरान मौका पाकर राजवीर ने ईंट से सुरेश पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।