फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Result of 150 colleges for not depositing examination fee

Agra University: इस लापरवाही की वजह से रुक गया 150 कॉलेजों का परिणाम, नहीं मिलीं अंक तालिकाएं और डिग्रियां

Sat, 31 Dec 2022 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 01:18 PM IST
सार

एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस एजूकेशन इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इन कॉलेजों के नाम सार्वजनिक करे, जिससे सभी निजी कॉलेजों के नाम बदनाम न हों। 

विज्ञापन
Agra University Result of 150 colleges for not depositing examination fee
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 150 निजी कॉलेजों पर परीक्षा शुल्क बकाया है। इनके शुल्क जमा नहीं करने के कारण परिणाम रुका हुआ है। इससे छात्रों को परेशानी हो रही है, वे अंकतालिका और डिग्री के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।  
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 2021-22 सत्र में 395 कॉलेजों में से 145 कॉलेजों का 20 दिसंबर तक परिणाम जारी कर दिया था। इसमें से 250 कॉलेजों पर बकाया परीक्षा शुल्क, प्रायोगिक अंक दर्ज न करने के कारण प्रथम सेमेस्टर का परिणाम रोक दिया था। इनको नोटिस देकर 30 दिसंबर तक शुल्क जमा करने और प्रायोगिक अंक दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इनमें से करीब 100 कॉलेजों ने शुल्क जमा करने के साथ प्रायोगिक अंक भी ऑनलाइन दर्ज कर सत्यापित कर दिए हैं। 
विज्ञापन


अभी 150 कॉलेजों ने शुल्क और अंक दर्ज नहीं किए हैं। इससे इनका परिणाम रुका हुआ है। इनको रिमाइंडर भी दिया है। अगर फिर भी ये शुल्क जमा नहीं करते हैं तो इन पर और कार्रवाई करने के लिए कुलपति को रिपोर्ट भेजेंगे। एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस एजूकेशन इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इन कॉलेजों के नाम सार्वजनिक करे, जिससे सभी निजी कॉलेजों के नाम बदनाम न हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed