{"_id":"631a1822011a1a0700667a58","slug":"agra-university-placements-22-students-were-selected-in-the-first-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: पहले चरण में 21 छात्र-छात्राओं का चयन, प्लेसमेंट अभियान का दूसरा चरण अभी है बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: पहले चरण में 21 छात्र-छात्राओं का चयन, प्लेसमेंट अभियान का दूसरा चरण अभी है बाकी
Fri, 09 Sep 2022 07:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Sep 2022 07:45 AM IST
सार
आगरा विवि की ओर से करियर गाइडेंस व प्लेसमेंट अभियान का आयोजन संस्कृति भवन में किया गया। इसके लिए 325 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन 45 विद्यार्थी ही पहुंचे थे।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल की ओर से बृहस्पतिवार को संस्कृति भवन में करियर गाइडेंस पर कार्यशाला व प्लेसमेंट अभियान का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट के लिए 325 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें महज 45 के करीब ही विद्यार्थी पहुंचे। इसमें 22 छात्र-छात्राओं का चयन पहले चरण में किया गया। अभी दो चरण और होने के बाद उसमें चयनित छात्र-छात्राओं को ऑफर लेटर दिया जाएगा।
कैंपस प्लेसमेंट के लिए एनआईआईटी गुरुग्राम और एडिलविस ब्रोकिंग लिमिटेड, एक्सिस बैंक वर्क विद ने प्रतिभाग किया। बी फार्मा व बीटेक के साथ अन्य तकनीकी छात्रों को छोड़कर बाकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पूरे विश्वास के साथ साक्षात्कार देना चाहिए। चयन न होने पर निराश नहीं होना चाहिए। इस अनुभव से आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित होना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को इस तरह की प्रत्येक कार्यशाला व प्लेसमेंट ड्राइव में जरूर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्हें रोजगार के अवसर तो मिलेंगे ही बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। संचालन डॉ. देवाशीष गांगुली ने किया। करियर गाइडेंस में प्रशांत गुप्ता, आशुतोष, प्रदीप कुमार, रमेश ने अपने व्यक्त किए। ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो. यूएन शुक्ला ने बताया कि अंतिम रूप से चयनित छात्र-छात्राओं को कंपनियां 4.25 लाख से 06 लाख रुपये तक का पैकेज देंगी। कार्यक्रम में दीपक कुलश्रेष्ठ, अमित साहू, शशांक तिवारी, मानसी, संजोग, सत्यवीर, तरुण, विजय, देवेंद्र ने सहयोग दिया।