फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University: List of 152 in the convocation 42 medals will not be distributed Know reason

Agra University: दीक्षांत समारोह में 152 की सूची, नहीं बांटे जाएंगे 42 पदक; जानें क्या है वजह

Mon, 14 Oct 2024 08:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Oct 2024 08:53 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 22 अक्तूबर को होना है। इस समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावियों को मेडल प्रदान करेंगी। खास बात ये है कि इस बार 152 की सूची में से 42 पदक नहीं बांटे जाएंगे।  
 

विज्ञापन
Agra University: List of 152 in the convocation 42 medals will not be distributed Know reason
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 42 पदकों का वितरण नहीं होगा। पाठ्यक्रम बंद होने, नई शिक्षा नीति (एनईपी), सत्र देरी से चलने, नए विश्वविद्यालय में समायोजित होने समेत कई वजह हैं। समारोह में इस बार 109 पदक ही वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन



 

विश्वविद्यालय का 90वां दीक्षांत समारोह 22 अक्तूबर को होना है। इसमें 152 पदकों की सूची है। जब मेधावियों की सूची बनाई गई तो 42 के लिए मेधावी तय नहीं हो पाए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय बनने से कई पाठ्यक्रम के मेधावी यहां मेडल नहीं पाएंगे। नई शिक्षा नीति के कारण कई कोर्स के पाठ्यक्रमों में कुछ व्यक्तिगत विषय भी अब अप्रासंगिक हो गए हैं। इससे 42 पदक वितरित नहीं होंगे। समारोह में 109 पदक ही वितरित होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदकों का नहीं होगा वितरण

- स्व. जुगलकिशोर देशपांडे स्मृति स्वर्ण: बीएससी मैकेनिकल ब्रांच।
- सुखनंदन गुप्त रजत पदक: बीकॉम प्रथम- द्वितीय वर्ष।

- विशेष एमएड स्वर्ण पदक: एमएड सत्र 2021-23 का टॉपर।
- आगरा विश्वविद्यालय एमएड स्वर्ण पदक: प्रत्येक कॉलेज के एमएड 2022-24 के टॉपर।

- डॉ. एनडी सिंह स्वर्ण पदक: एमए हिंदी तीसरा प्रश्नपत्र।

- स्व. बाबू गुलाब राय स्मृति स्वर्ण: एमए हिंदी निबंध प्रश्नपत्र।
- डॉ. अजय खन्ना स्मृति स्वर्ण पदक: एमए संगीत सितार।

- स्व. डॉ. सीपी सिंह स्मृति स्वर्ण पदक: एमएससी उत्तरार्द्ध जीव विज्ञान।
- स्व. डॉ. केसी अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक: एमएससी अकार्बनिक रसायन।

- चंद्रावती कपूर शिक्षा फाउंडेशन स्वर्ण पदक: एमएससी औद्योगिक गणित।
- पंडित क्षेमेष चंद्र चटोपाध्याय स्मृति रजत पदक: एमए भाषा विज्ञान।

- श्रीराहुल सांकृत्यायन स्मारक रजत पदक: एमफिल हिंदी।
- सीबी अग्रवाल स्वर्ण पदक: समाज विज्ञान संस्थान-केएमआई के टॉपर।

- आरपी शर्मा स्मृति स्वर्ण पदक: एमफिल भौतिक विज्ञान।
- शंकरलाल अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक: एमफिल गणित।

- सर्वेश कुमार आर्य स्मृति स्वर्ण पदक: एमफिल गणित।
- नत्थीलाल वार्ष्णेय स्मृति स्वर्ण पदक: एमफिल प्राणी विज्ञान।

- एमपी गौतम स्वर्ण पदक: एमफिल सांख्यिकी।
- श्रीमती मधु वार्ष्णेय गौतम स्मृति स्वर्ण पदक: बीए, बीएससी, बीकॉम, एमबीबीएस।

- राजा लक्ष्मण सिंह स्मृति स्वर्ण पदक: एमफिल हिंदी।
- श्रीउदयन शर्मा स्मृति स्वर्ण पदक: पत्रकारिता पाठ्यक्रम।

- डॉ. केपी श्रीवास्तव स्वर्ण पदक: एमएस अस्थि चिकित्सा विज्ञान।
- शारदा प्रसाद श्रीवास्तव स्वर्ण पदक: एमएस जनरल सर्जरी।

- प्रो. केएस माथुर स्वर्ण पदक: एमडी मेडिसिन।
- प्रो. एमपी मेहरोत्रा स्वर्ण पदक: एमडी मेडिसिन।

- श्रीअनिल कपूर स्वर्ण पदक: एमएस नेत्र चिकित्सा।
-श्रीमती रामश्री देवी गुप्ता स्मृति स्वर्ण पदक: एमडी टीबीसी।

- डॉ. बजीर सिंह सरीन स्वर्ण पदक: एमबीबीएस प्रथम वर्ष सर्जरी।
- केहर सिंह चौके पुरस्कार-स्वर्ण पदक- एमबीबीएस प्रथम वर्ष शरीर रचना विज्ञान।

- रविंद्रन तिवारी स्मृति स्वर्ण पदक: एमबीबीएस प्रथम वर्ष शरीर क्रिया विज्ञान।
- आरके शर्मा स्वर्ण पदक: एमबीबीएस प्रथम वर्ष बायोकेमिस्ट्री।

- डॉ. बालेंद्र किशोर त्रिवेदी स्वर्ण पदक: एमबीबीएस द्वितीय वर्ष सामुदायिक औषधि विज्ञान।
- कौशलानंद सहायक रजत पदक: एमबीबीएस अंतिम वर्ष नेत्र चिकित्सा विज्ञान।

- डॉ. टुकीराम एल्हेंस स्वर्ण पदक: एमबीबीएस अंतिम वर्ष प्रसूति विज्ञान एवं नेत्र चिकित्सा विज्ञान।
- कुमारी अमित सिंहल स्मृति स्वर्ण पदक: एमबीबीएस प्रथम, द्वितीय और अंतिम वर्ष में सर्वाधिक अंक।

- श्रीमती शिवदेवी स्मृति स्वर्ण पदक: एमबीबीएस अंतिम वर्ष प्रसूति- स्त्री चिकित्सा विज्ञान, नेत्र चिकित्सा और ईएनटी।
- श्री ब्रजनंदन चौबे जी स्मृति स्वर्ण पदक: एमबीबीएस अंतिम वर्ष औषधि विज्ञान की प्रयोगत्मक परीक्षा।

- पवन गर्ग स्वर्ण पदक: एमबीबीएस अंतिम वर्ष औषधि विज्ञान।
- डॉ. डी. कुमार स्वर्ण पदक: एमबीबीएस अंतिम वर्ष शरीर रचना विज्ञान।

- डाॅ. अरुण कुलश्रेष्ठ स्वर्ण पदक: डीसीएच।
- डॉ. नवल किशोर स्वर्ण पदक: एमएस प्रसूति विज्ञान एवं स्त्री रोग चिकित्सा विज्ञान। पाठ्यक्रम में प्रश्नपत्र अनुपलब्ध

- प्रो. सूरज प्रसाद स्वर्ण पदक: एमए पूर्वार्द्ध अंग्रेजी साहित्य: नई शिक्षा नीति के कारण अप्रासंगिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed