फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University has declared the last date for examination form as 30th April

Agra University: आगरा विश्वविद्यालय के 50 फीसदी विद्यार्थियों ने नहीं भरे परीक्षा फॉर्म, 30 अप्रैल अंतिम तारीख

Tue, 29 Apr 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 09:38 AM IST
सार

डॉ. आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थानाें की परीक्षा 6 मई से होनी हैं। इसके बाद भी अभी 50 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा फार्म नहीं भर सके हैं। इनके पास 30 अप्रैल तक फार्म भरने का अंतिम मौका है। 
 

विज्ञापन
Agra University has declared the last date for examination form as 30th April
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है। विषम सेमेस्टर की परीक्षा 6 मई से कराई जाएंगी। 30 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भरने हैं, लेकिन 50 फीसदी विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरे ही नहीं गए हैं।
विज्ञापन


विवि के आवासीय संस्थानों में लगभग 6 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। विवि ने परीक्षा फॉर्म के लिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल घोषित की है। अब तक करीब 2946 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा फार्म भरे हैं। समर्थ पोर्टल से करीब 2912 और एजेंसी से करीब 34 विद्यार्थियों ने फार्म भरे हैं। आवासीय संस्थानों के लगभग 50 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा फाॅर्म भरने से वंचित रह गए हैं। बीबीए, बीसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमबीए, एमसीए, पीजीडीबीएम, पीजीडीसीए और पीजीडीआईटी का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इसमें बीबीए, बीसीए, और एमएससी कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रम आवासीय संस्थानों में भी संचालित होते हैं। ऐसे में इनके छात्रों की परीक्षा भी विवि के आवासीय संस्थानों के छात्रों के साथ कराई जाएंगी।
विज्ञापन

20 मई तक चलेंगी परीक्षाएं

 

खंदारी स्थित सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित होने वाले बीबीए की परीक्षा विवि दो पालियों में कराएगा। यह परीक्षा द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की होगी। 6 मई से 20 मई तक परीक्षाएं चलेंगी। सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान के पीजीडीबीएम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा छह मई से एक पाली में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। इसमें द्वितीय सेमेस्टर के छात्र शामिल होंगे। एमबीए फुल टाइम और पार्ट टाइम की परीक्षा छह मई से शुरू होंगी। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएंगी। द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सुबह सात से 10 बजे तक और 11 से दो बजे तक होंगी।

 

बीसीए परीक्षा 9 से 22 मई तक
विवि के कंप्यूटर सेंटर और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीसीए की परीक्षा नौ मई से शुरू होंगी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक की पाली में 22 मई तक कराई जाएंगी। कंप्यूटर सेंटर के पीजीडीसीए की परीक्षा आठ मई से एक पाली में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होंगी। पीजीडीसीए की परीक्षा 17 मई तक होंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed