फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University convocation gold does not mean first and silver second both are equal

Agra University: दीक्षांत समारोह में स्वर्ण मतलब फर्स्ट और रजत सेकंड नहीं, दोनों समान

Fri, 07 Apr 2023 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह हितेष सिंह, आगरा
हितेष सिंह, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 10:30 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय के 88वें दीक्षांत समारोह में 108 स्वर्ण और 15 रजत पदक दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह में 13 अप्रैल को होना है। 

विज्ञापन
Agra University convocation gold does not mean first and silver second both are equal
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पदक केवल टॉपर को ही दिए जाते हैं। चाहे वह स्वर्ण हो या फिर रजत। रजत से मतलब दूसरे स्थान पर रहने वाला अभ्यर्थी कतई नहीं होता है। दोनों बराबर (समान) हैं।

विज्ञापन


विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक पहले स्थान पर रहने वाले और रजत पदक दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को दिए जाते हैं। पर, दीक्षांत समारोह में पदक निर्धारण की व्यवस्था अलग है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों, विषयों, पेपर और वर्ष में सर्वाधिक अंक लाने वाले को पदक दिया जाता है। दो तरह के पदक दिए जाते हैं। स्वर्ण और रजत। दोनों पदकों के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित है। जो लोग पदक निर्धारण के लिए आवेदन करते हैं, यह उनके ऊपर निर्भर होता है कि वह किसी पाठ्यक्रम, विषय, पेपर में कौन सा पदक चाहते हैं। प्रत्येक श्रेणी में एक ही पदक मिलता है, चाहे वह स्वर्ण हो या फिर रजत।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें सचिन चौहान हत्याकांड: डीएनए से उलझा केस, नहीं हुआ बालों का मिलान; पीपीई किट में फूंका था शव

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है प्रक्रिया

कुलसचिव ने बताया कि पदक के लिए कुलसचिव कार्यालय में आवेदन करना होता है। लोग अपने परिवार के किसी सदस्य, गणमान्य या सम्मानित व्यक्ति के नाम से पदक शुरू कराने के लिए आवेदन करते हैं। इसके लिए निर्धारित फीस जमा होती है। प्रस्ताव को कार्य परिषद में रखा जाता है, वह निर्णय लेती है। जिस पाठ्यक्रम, विषय या पेपर व वर्ष में पदक नहीं होता है, उसी में आवेदन लिए जाते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जो सूची अपडेट की गई, उसके अनुसार 108 स्वर्ण और 15 रजत पदक 88वें दीक्षांत समारोह में 13 अप्रैल को छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed