फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University 12th examination has been done but there is no preparation for the admission process

आगरा विश्वविद्यालय का हाल: 12वीं की परीक्षा हो गईं, पर प्रवेश प्रक्रिया की नहीं है तैयारी

Mon, 03 Apr 2023 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 10:22 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षाओं में उलझा है। अगले सत्र का पंचांग जारी नहीं किया गया है। प्रवेश की प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Agra University 12th examination has been done but there is no preparation for the admission process
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक व परास्नातक, बीबीए, बीसीए, बीएससी व एमएससी (गृह विज्ञान/कृषि) की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। इसके बाद परीक्षा करानी है। वहीं सत्र 2023-24 में प्रवेश की तैयारी अभी तक शुरू नहीं की गई है, जबकि यूपी बोर्ड व आईसीएसई की 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकीं, सीबीएसई की पांच को हो जाएगी।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। 27 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना है। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के साथ-साथ मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। दयालबाग शिक्षण संस्थान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं, 30 अप्रैल आखिरी तारीख है। 25 मई से पहले प्रवेश परीक्षा कराने की योजना है। हालांकि स्नातक में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को सीयूईटी का फॉर्म भी भरना पड़ेगा। वहीं, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षाओं में उलझा है। अगले सत्र का पंचांग जारी नहीं किया गया है। प्रवेश की प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय की लेटलतीफी से ही सीटें भर नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चंबल नदी में मिला दुर्लभ जीवों को 'नया जीवन': डॉल्फिन की रहस्य और रोमांच से भरी दुनिया, 35% बढ़ा कुनबा

विज्ञापन
विज्ञापन

समानांतर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम आने के साथ प्रवेश प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। परीक्षाओं के समानांतर प्रवेश प्रक्रिया भी चलेगी। परीक्षाओं की देरी की वजह से प्रवेश प्रक्रिया को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed