फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Traffic police send Auto challan to bike owner

Agra Traffic Police: ऑटो के चालान का मैसेज देख चकरा गया बाइक मालिक, एसपी कार्यालय में की शिकायत

Tue, 31 May 2022 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 May 2022 02:19 PM IST
सार

आगरा की यातायात पुलिस का गजब का कारनामा सामने आया है। यातायात पुलिस ने ऑटो का चालान बाइक मालिक के पास भेज दिया। जब बाइक मालिक के पास मैसेज आया, तो उसे जानकारी हो सकी।
 

विज्ञापन
Agra Traffic police send Auto challan to bike owner
चालान पर ऑटो और चालक की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की यातायात पुलिस ने एक युवक को मुश्किल में डाल दिया है। फतेहपुरसीकरी में एक ऑटो का चालान काटा गया, लेकिन यह चालान बाइक मालिक के पास खंदारी भेज दिया गया। उनको मैसेज आने पर जानकारी हुई। इसकी शिकायत एसपी यातायात के ऑफिस में की है।

विज्ञापन

चालान में थी ऑटो और चालक की फोटो 

शास्त्री नगर, खंदारी निवासी दीनदयाल अस्थाना ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में एकाउंटेंट हैं। 21 मई की शाम को सात बजे मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें दो हजार रुपये का चालान कटने की जानकारी थी। इस पर उन्होंने परिवहन विभाग की वेबसाइट पर चालान नंबर डालकर कॉपी निकाली। इसमें ऑटो और चालक की फोटो थी। नाम और पता उनका लिखा था। 

विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि इस चालान पर उनकी बाइक का नंबर यूपी 80 डीए 0713 लिखा था। यह चालान आगरा का नहीं बल्कि फतेहपुरसीकरी में काटा गया था। जिस समय चालान कटा था, वो ट्रांस यमुना कॉलोनी में गए थे। उन्होंने दूसरे दिन यातायात पुलिस के ऑफिस में जाकर शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के आदेश

जिसके बाद मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। यातायात पुलिस का कहना है कि नंबर गलत दर्ज होने की वजह से ऐसा हुआ है। इसको सही करा लिया जाएगा। बता दें ये इस तरह का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई इस तरह की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिसमें किसी और के नाम से काटा गया चालान किसी और को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed