फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra students left the mathematics exam

इम्तिहान से पहले इतने हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ दिया मैदान

Wed, 14 Feb 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 14 Feb 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
agra students left the mathematics exam
केंद्र से बाहर निकलते छात्र - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड हाईस्कूल गणित की परीक्षा अागरा मंडल में 54004 परीक्षार्थियों ने छोड़ थी। मंडलभर में गणित और प्रारंभिक गणित को मिलाकर 183488 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। महज 129484 परीक्षार्थी शामिल हुए। मंडल में 15 नकलची पकड़े गए।  
विज्ञापन


इस बार हाईस्कूल गणित की परीक्षा में आगरा जिले में कोई नकलची पकड़ में नहीं आया। विभागीय लोगों के मुताबिक कई वर्षों के बाद ऐसा हुआ है। मैनपुरी की भी यही स्थिति रही। मथुरा में 14 और फिरोजाबाद में एक नकलची पकड़ा गया। 
विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा में अब तक मंडल में 71 नकलची पकड़े जा चुके हैं। इसमें 56 छात्र और 15 छात्राएं हैं। 56 नकलची अकेले मथुरा जिले से पकड़े गए हैं। आगरा और फिरोजाबाद और मैनपुरी में नकलची पकड़े जानने का आंकड़ा दहाई में नहीं पहुंचा है। जिले में कई परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ता सदस्यों ने बैठकर परीक्षा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय के उड़नदस्ते के सदस्यों ने सेठ श्यामलाल इंटर कालेज, रुनकता, न्यू सन फ्लावर इंटर कालेज, अलीपुर, शाहगंज, नरसिंह भगवान इंटर कालेज, लौककरेरा, गेंदालाल मेहरे इंटर कालेज, बबरौद, जगदीश शिक्षण संस्थान सुरौंठी में पूरे समय बैठकर परीक्षा कराई और अपने सामने कापियां सील कराई। 

कुछ को आसान तो कुछ को कठिन लगा पेपर

हाईस्कूल गणित के प्रश्नपत्र पर परीक्षार्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। कुछ को प्रश्नपत्र आसान लगा तो कुछ को कठिन। हालांकि परीक्षार्थियों का यह भी कहना था कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। 

महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के छात्र भुवनेश गौतम ने बताया कि प्रश्नपत्र औसत रहा। न ज्यादा कठिन और न ही ज्यादा सरल सवाल पूछे गए। राधाबल्लभ इंटर कालेज, शाहगंज के रोहित गोला ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान रहा। 

आदर्श पुत्त सिंह यादव इंटर कालेज के राहुल के मुताबिक कुछ प्रश्न कठिन थे। एमडी जैन इंटर कालेज के गणित शिक्षक प्रशांत पाठक का कहना है कि प्रश्नपत्र आसान रहा। सारे प्रश्न पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से पूछे गए थे। 

मंडल में गणित की परीक्षा छोड़ने वालों की स्थिति 
जनपद           पंजीकरण    उपस्थिति    अनुपस्थिति 
आगरा             55541    42869        12672
मथुरा             49609    32858         16751
फिरोजाबाद       39309    28680        10629
मैनपुरी           39029    25077        13952
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed