{"_id":"6a66dc40b64d37ef7d00e469","slug":"agra-s-brush-industry-challenges-china-seeks-inclusion-in-odop-scheme-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा के ब्रश ने चीन को पछाड़ा, ग्लोबल मार्केट में बनाई जगह; ओडीओपी में शामिल करने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा के ब्रश ने चीन को पछाड़ा, ग्लोबल मार्केट में बनाई जगह; ओडीओपी में शामिल करने की उठी मांग
Mon, 27 Jul 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:49 AM IST
सार
आगरा का ब्रश एवं क्लीनिंग प्रोडक्ट्स उद्योग गुणवत्ता और निर्यात के दम पर वैश्विक बाजार में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उद्यमियों ने इसे ओडीओपी में शामिल करने और बाथरूम ब्रश पर जीएसटी 5% करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
ब्रश एंड क्लीनिंग प्रोडक्ट एसोसिएशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गुणवत्ता और नवाचार के दम पर वैश्विक स्तर पर चीन को चुनौती दे रहा आगरा का ब्रश एंड क्लीनिंग प्रोडक्ट्स उद्योग अब एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) का हिस्सा बनने जा रहा है। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में एसोसिएशन के प्रथम स्थापना दिवस समारोह में उद्यमियों ने उद्योग को ओडीओपी में जियो टैगिंग और बाथरूम ब्रश पर जीएसटी 5% करने की प्रमुख मांगें उठाईं।
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि यह उद्योग निर्यात में नई ऊंचाइयां छूकर चीन का वर्चस्व तोड़ रहा है। विशिष्ट अतिथि व लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल ने कहा कि क्लस्टर मॉडल से यह उद्योग पूरे भारत की वैश्विक पहचान बनेगा। संयुक्त आयुक्त (उद्योग) अनुज कुमार ने उद्यमियों को विभागीय सहयोग का पूरा भरोसा दिया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित मोरियानी ने बताया कि ओडीओपी में शामिल होने की मांग को लेकर सोमवार को प्रतिनिधिमंडल कानपुर में औद्योगिक सचिव से मिलेगा। सचिव नितिन अग्रवाल ने बताया कि टीटीजेड में हाल ही में राहत पाने वाले 400 उद्योगों में 13 ब्रश उद्योग भी शामिल हैं, जो बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
इस दौरान आगरा व्यापार मंडल के 16 अगस्त को प्रस्तावित रक्तदान शिविर के लिए एसोसिएशन की ओर से 51,000 रुपये की सहयोग राशि व 500 पंजीकरण फॉर्म सौंपे गए। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स अध्यक्ष मनोज बंसल, अंकित अग्रवाल, मुकेश आहूजा, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन नितिन अग्रवाल, लव कपूर व सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।