{"_id":"6334a9d7e6ceb6629543c6b7","slug":"agra-rpf-personnel-son-shot-dead-for-refusing-to-play-dj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra : डीजे बजाने से मना करने पर आरपीएफ कर्मी के बेटे की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra : डीजे बजाने से मना करने पर आरपीएफ कर्मी के बेटे की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव
Thu, 29 Sep 2022 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:39 AM IST
सार
Agra : थाना अछनेरा के गांव कचौरा में बुधवार रात को रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के कर्मी के बेटे की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके सीने में दो गोलियां मारी गईं। पुलिस का कहना है कि गांव में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जोगेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना अछनेरा के गांव कचौरा में बुधवार रात को रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के कर्मी के बेटे की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके सीने में दो गोलियां मारी गईं। पुलिस का कहना है कि गांव में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कचौरा गांव निवासी आरपीएफ कर्मी गुलाब सिंह का बेटा जोगेंद्र सिंह (35) बुधवार रात को घर के पास खड़ा था। तभी उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें दो गोली लगने से जोगेंद्र सिंह घायल हो गया। वह गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
खून से लथपथ जोगेंद्र को परिजन बिचपुरी के पास एक अस्पताल में लेकर गए, जहां से चिकित्सको ने उसे एसएन इमरजेंसी भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मगर, आरोपी घरों से फरार हो गए। परिजन ने पुलिस को बताया कि जोगेंद्र का गांव के ही कुछ लोगों से चार दिन पहले भी विवाद हुआ था। इसी विवाद में गोली मारी गई। गांव में तनाव है।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि गांव में डीजे बज रहा था। जोगेंद्र डीजे बंद कराने गया था। इसको लेकर उसका विवाद हो गया। गांव का रवि आया और उसके सीने में दो गोली मार दी, जिससे जोगेंद्र की मौत हो गई। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसका पूर्व का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।