फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra resident youth dies in West Africa

UP: आगरा के युवक की पश्चिमी अफ्रीका में माैत...सड़क हादसे में गई जान, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 08 Dec 2025 08:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 08 Dec 2025 08:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले युवक की वेस्ट अफ्रीका में सड़क हादसे में माैत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Agra resident youth dies in West Africa
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जगनेर रोड स्थित मलपुरा के धनौली निवासी युवक की पश्चिमी अफ्रीका में मौत हो गई है। वह मजदूरी करने गया था। रविवार शाम को परिचित का फोन आने पर परिजन को जानकारी हुई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का कहना है कि हादसे में माैत की बात कही गई है। पूरे मामले की जांच कराई जाए। बेटे के शव को भारत लाने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन


धनौली निवासी राजेश दीक्षित का बेटा विमल (28) पश्चिमी अफ्रीका में मजदूरी करता था। परिजन ने बताया कि वह तीन साल पहले विदेश गया था। तब से वहीं पर रह रहे थे। वह मम्बो जंक्शन फ्री टाउन सिएरा लियोन स्थित क्षेत्र में बिल्डिंग में काम कर रहे थे। बड़े भाई अनिल ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे अफ्रीका से ठेकेदार रवि का फोन आया। उसने विमल की सड़क हादसे में मौत होने की जानकारी दी। यह सुनते ही पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मृतक के परिवार के लोग पश्चिमी अफ्रीका से शव लाने के लिए पैरवी में जुट गए हैं। उन्होंने मामले की सूचना थाना मलपुरा में दी है।उन्होंने सरकार से भाई के शव को अंतिम संस्कार के लिए लाने की मांग की। थाना मलपुरा प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया है कि जानकारी मिली है। इसकी जानकारी अपने एलआईयू सीईओ दिनेश कुमार को दी। उधर, परिजन का कहना है कि यह हादसा नहीं हो सकता। घटना के कारणों की जांच कराई जाएं। शव को भारत लाने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed