फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Policeman Duty In Corona Penademic

संकट के सिपाही: सजगता का उदाहरण बनकर दे रहे सीख, एसएसपी दफ्तर में कर रहे ड्यूटी

Thu, 13 May 2021 12:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 May 2021 12:47 PM IST
सार

एसएसपी ऑफिस में लोगों की शिकायतें सुनने के लिए और हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए जिम्मेदारी बड़ी है।

विज्ञापन
Agra Policeman Duty In Corona Penademic
एसएसपी दफ्तर में सजगता से काम कर रहे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। जिम्मेदारी दोतरफा है, खुद का ख्याल रखते हुए लोगों की सुरक्षा और सहायता करना। कोरोना काल में पुलिसकर्मियों के काम का दायरा भी बढ़ा है। लोग उनसे चिकित्सा, खानपान के मामलों में भी सहायता की उम्मीद करते हैं। पुलिसकर्मी हरसंभव मदद कर भी रहे हैं। एसएसपी ऑफिस में लोगों की शिकायतें सुनने के लिए और हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए जिम्मेदारी बड़ी है। शिकायत सुनने का साथ ही उन्हें लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करना होता है। खुद सजगता का उदाहरण प्रस्तुत कर वो लोगों को सीख देते हैं। 

विज्ञापन


‘खुद को दिखाकर कहता हूं, ऐसे ही सतर्क रहें’
एसएसपी आफिस में तैनात सिपाही धीरज चाहर की ड्यूटी शिकायत लेकर आने वाले लोगों की पीड़ा सुनने की है। वह लोगों से मिलते हैं, उनकी समस्या को पूछते हैं। शिकायतकर्ता को बारी-बारी से एसएसपी के ऑफिस में भेजते हैं। धीरज ने बताया कि कई बार लोग मास्क भी ठीक से नहीं लगाकर आते। वो उन्हें जागरूक करते हैं। कई बार लोग नजदीक से आकर बात करने लगते हैं।
विज्ञापन


उनको उचित दूरी बनाए रखने के बारे में बताते हैं। वह अपनी सुरक्षा के लिए फेस शील्ड लगाकर रखते हैं। दो मास्क पहनते हैं। हाथों में ग्लव्ज भी होते हैं। लोगों को इसी तरह सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए कहते हैं। घर जाने पर सबसे पहले नहाते हैं। कपड़ों को खुद ही धोते हैं। इस सबमें एक घंटा से अधिक लग जाता है। इसके बाद ही बच्चों और परिवार के अन्य लोगों से मिल पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचने के डेढ़ घंटे बाद मिल पाता हूं धेवती से 
एसएसपी आफिस में तैनात फालोअर नरेश पाल सिंह एक महीने बाद 60 साल के होने वाले हैं। बोले कि सजगता के साथ जिम्मेदारी को निभाते हैं। उन्होंने बताया कि ऑफिस मे कई बार बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता आते हैं। ऐसे में उन्हें सही स्थान पर बैठाना, मास्क लगवाना और उचित दूरी बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है।

वह खुद मास्क, ग्लव्ज, फेस शील्ड पहनकर रखते हैं। घर जाने पर सबसे पहले नहाते हैं। करीब डेढ़ घंटे बाद ही पत्नी, बेटी और दो साल की धेवती से मिलते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं। सुबह आधा लीटर दूध में मेवा डालकर पीते हैं। इसके साथ ही गर्म पानी, काढ़ा पीते हैं। तला हुआ खाना कभी नहीं खाते हैं। परिवार के लोगों के लिए डाइट चार्ट बनाया हुआ है।

बच्चों और परिवार से दूरी बनाकर रखता हूं
एसएसपी ऑफिस में कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस डेस्क पर सिपाही विनय कुमार तैनात हैं। लोग सबसे पहले उनके पास ही आते हैं। विनय ने बताया कि वो इस बात का ख्याल रखते हैं कि लोग ऑफिस में जाने से पहले अपनी पूरी जांच कराएं। इसके लिए थर्मल स्क्रीनिंग करते हैं। लोगों के हाथों को सैनिटाइज भी कराते हैं। इसके बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जाता है। प्रार्थनापत्र को भी मशीन से सैनिटाइज करते हैं। खुद की सुरक्षा का भी ख्याल रखते हैं। वो बताते हैं कि घर जाने पर बच्चों और परिवार के लोगों से दूरी बनाकर रखते हैं। नहाने के बाद ही मिलते हैं। सुबह व्यायाम करते हैं। बच्चों के साथ खुद भी खाने में पौष्टिक आहार लेते हैं।

कोरोना संक्रमण: कम प्रतिरोधक क्षमता वाले आ रहे ब्लैक फंगस की चपेट में, मानें चिकित्सक की सलाह
गांव में संक्रमण: कुरगवां के स्कूल में आइसोलेट मरीजों को निगेटिव बताकर निकाला, ग्रामीणों ने लगाए आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed