फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police taken serious step after murder of woman

महिला की हत्या के बाद एक्शन में आगरा पुलिस, अब जो अफवाह फैलाएगा...

Thu, 03 Aug 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 03 Aug 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
agra police taken serious step after murder of woman
चोटी कटने की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
आगरा में चोटी कटने की अफवाह में वृद्ध महिला की हत्या के बाद आगरा पुलिस मामले में गंभीर हो गई है। ऐसी घटनाओं और अफवाहों पर को लेकर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को दोपहर में ही सभी थाना प्रभारियों को अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के निर्दश दिए। 
विज्ञापन


देहात के सभी सीओ से बात की। आगरा के एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने हिदायत दी कि कोई भी मामला सामने आने पर खुद मौके पर जाएं और पूरी पड़ताल करें। अगर कहीं कोई अफवाह फैलाया पाया जाता है, तो उसके खिलाफ केस दर्ज करें। ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। एलआईयू को भी अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


ग्राम सुरक्षा समितियों से अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला शासन तक जा पहुंचा है। वहां से भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद पुलिस अफसर अलर्ट हो गए हैं। खुफिया पुलिस को यह जांच करने के लिए भी कहा गया है कि अफवाहें कैसे फैल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदारों से कहा गया है कि जिन जिन गांवों में चोटी कटने के मामले बताए गए हैं, वहां वहां खुद जाकर पूरी पड़ताल करें। लोगों की मीटिंग करके उनका अंधविश्वास दूर करें। सर्विलांस सेल को सोशल मीडिया पर नजर रखने की ताकीद की गई है। 

महिला की मौत के बाद सीओ फतेहाबाद डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि डौकी के मुटनई की पूरी घटना में चोटी काटना महज अफवाह है। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछा जाएगा कि  इसकी सही वजह क्या रही।


एसएसपी दिनेश चंद दुबे का कहना है कि चोटी कटने के मामले कोरी अफवाह हैं। जो लोग इन्हें फैला रहे हैं, उन्हें पुलिस चिन्हित कर रही है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed