फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police searching manager and principal of college in University exam paper leak case

Agra Paper Leak Case: अछनेरा के कॉलेज के प्रबंधक और प्राचार्य की तलाश, पुलिस ने शिक्षक से की पूछताछ

Wed, 18 May 2022 09:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 May 2022 09:45 AM IST
सार

आगरा में 11 मई को बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। परीक्षा से पहले ही पेपर परीक्षार्थियों के व्हाट्सएप पर पहुंच गया था। इस मामले में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Agra Police searching manager and principal of college in University exam paper leak case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। अछनेरा क्षेत्र के एक कॉलेज से पेपर लीक होने की आशंका है। कॉलेज के प्रबंधक और प्राचार्य फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मंगलवार को कॉलेज में परीक्षा कराने भी दोनों नहीं पहुंचे। पुलिस उनके घर भी गई, लेकिन वो नहीं मिले। कॉलेज के शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है।

विज्ञापन


11 मई को बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा से 45 मिनट पहले पेपर लीक हो गया था। आगरा कॉलेज में परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं के व्हाट्सएप नंबर पर पेपर पहुंचा था। मामले में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 14 मई को भी एक पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

कॉलेज के शिक्षक से की थी पूछताछ 

पुलिस ने अछनेरा क्षेत्र के एक शिक्षक को उठाया था। उससे थाने लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद कई नाम सामने आए हैं। थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि अछनेरा क्षेत्र के एक कॉलेज के प्रबंधक और प्राचार्य को बुलाया गया है। मगर, वो आए नहीं है। मंगलवार को परीक्षा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस की टीम कॉलेज में पहुंची। मगर, प्रबंधक और प्राचार्य नहीं आए। पुलिस की टीम को दोनों लोग अपने घरों पर भी नहीं मिले। अब उनके बारे में परिचितों से जानकारी जुटाई जा रही है। शक है कि कॉलेज से ही पेपर लीक हुआ होगा। हालांकि पूरी स्थिति दोनों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

इंटरमीडिएट पास है शिक्षक

पुलिस ने अछनेरा के कॉलेज के जिस शिक्षक से पूछताछ की थी, वो इंटरमीडिएट पास बताया गया है। सूत्रों ने बताया कि पेपर लीक में उसकी अहम भूमिका थी। उसने ही पेपर अपने परिचित को व्हाट्सएप पर भेजा था।

मानकों के अनुरूप नहीं भवन

पुलिस का कहना है कि जिस कॉलेज के प्रबंधक और प्राचार्य की तलाश की जा रही है, उसकी बिल्डिंग मानकों के अनुरूप नहीं है। नियमों की अनदेखी की जा रही है। इसके परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर भी सवाल खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed