{"_id":"60f3d65943600a6f96735821","slug":"agra-police-search-miscreants-who-robbery-in-manappuram-gold-loan-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा डकैती कांड: शातिर अपराधी जयहिंदा का भाई है नरेंद्र उर्फ लाला, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा डकैती कांड: शातिर अपराधी जयहिंदा का भाई है नरेंद्र उर्फ लाला, तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 18 Jul 2021 03:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 18 Jul 2021 03:01 PM IST
सार
नरेंद्र उर्फ लाला की बहन विजय उर्फ विजइया भी शातिर अपराधी है। जो लूट और चेन स्नेचिंग के मामले में कई बार दक्षिण थाने से जेल जा चुकी है। जबकि नरेंद्र उर्फ लाला और उसकी बहन के कई साथी जमानत पर अभी जेल से बाहर है। अंशू भी इसी गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कमला नगर पुलिस चौकी के पास मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के दफ्तर में करोड़ों की डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश फिरोजाबाद के निवासी निकले। मनीष पांडेय और निर्दोष मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली का शिकार हो गए हो। लेकिन फरार बदमाश नरेंद्र यादव उर्फ लाला शुरू से ही पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार नरेंद्र उर्फ लाला और मनीष पांडेय की दोस्ती जेल में हुई थी। मनीष पांडेय मुकेश हत्याकांड में जेल में बंद था। जबकि नरेंद्र उर्फ लाला लूट के मामले में बंद था।
विज्ञापन
मनीष पांडेय और नरेंद्र उर्फ लाला की दोस्ती हुई थी। नरेंद्र उर्फ लाला के भाई जयहिंद यादव और उसके एक साथी को फिरोजाबाद और आगरा पुलिस ने यमुना ब्रिज पर मुठभेड़ के दौरान मारा था। मुठभेड़ से पूर्व जयहिंद अपने साथी के साथ सुहागनगर चौराहा पर दो पुलिसकर्मियों की दिनदहाड़े हत्या कर फरार हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार फिरोजाबाद के हिस्ट्रीशीटर बदमाश अशोक दीक्षित को जेल में मारने की सुपारी भी नरेंद्र उर्फ लाला ने ली थी। नरेंद्र उर्फ लाला की बहन विजय उर्फ विजइया भी शातिर अपराधी है। जो लूट और चेन स्नेचिंग के मामले में कई बार दक्षिण थाने से जेल जा चुकी है। जबकि नरेंद्र उर्फ लाला और उसकी बहन के कई साथी जमानत पर अभी जेल से बाहर है। अंशू भी इसी गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आगरा डकैती कांड: ग्राहक बनकर आए पैदल भागे, 25 मिनट तक बंधक बनाया स्टाफ, पढ़िए मिनट-दर मिनट का घटनाक्रम
आगरा डकैती : जीपीएस ने दिखाई पुलिस को राह, 25 गोलियां चलीं और दो बदमाश ढेर