{"_id":"61014d1d8ebc3e094140be72","slug":"agra-police-encounter-with-two-miscreants-one-injured-from-bullet","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़: 25 हजार रुपये के इनामी गिरफ्तार, गोली लगने से एक हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़: 25 हजार रुपये के इनामी गिरफ्तार, गोली लगने से एक हुआ घायल
Wed, 28 Jul 2021 05:57 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Jul 2021 05:57 PM IST
सार
ताजगंज पुलिस ने गांव चमरौली के पास घेरा, एक पैर में गोली लगने से हुआ घायल
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज पुलिस ने गांव चमरौली के पास मंगलवार रात को दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन पर लूट और जानलेवा हमले के मुकदमे दर्ज थे। दो साल से फरार चल रहे थे। एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। वह रिश्ते में भाई हैं। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, गांव बुढ़ाना निवासी महिपाल को 11 मई 2019 को नगला मेवाती रोड पर दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था। उनसे एक्टिवा ले गए थे, जिसमें 16 हजार रुपये, पासबुक और एटीएम कार्ड रखा हुआ था। इस संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना में बुढ़ाना निवासी कृपाराम उर्फ रघु का नाम प्रकाश में आया। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। विगत 31 अक्तूबर 2019 को गांव बुढ़ाना निवासी कालीचरन ने विक्की, उसके भाई कृपाराम, सत्यपाल, भूरी सिंह और अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों मामलों में सत्यपाल और कृपाराम फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
एसपी पूर्वी के. वैंकट अशोक ने बताया कि बुधवार रात तकरीबन 1.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी बाइक से ताजगंज क्षेत्र के चमरौली होकर कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम पहुंच गई। बदमाशों की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। दूसरा बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे पीछा करके पकड़ लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कर दिया। घायल की पहचान गांव बुढ़ाना निवासी कृपाराम के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी भाई सत्यपाल है। दोनों के पास से एक-एक तमंचा, चार कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। कृपाराम पर आठ और सत्यपाल पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
मैनपुरी: जमकर बरसे बादल, मौसम विभाग का पांच दिन बारिश का अनुमान, जल्द पूरा होगा धान रोपाई का कार्य