फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Conduct Late-Night Mock Drill Ahead of Festivals to Test Security Preparedness

यूपी: आधी रात सड़कों पर उतरी आगरा पुलिस, सूरसदन से दीवानी तक मार्च; मॉकड्रिल में परखा रिस्पांस टाइम

Sat, 26 Sep 2026 08:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 08:55 AM IST
सार

त्योहारों से पहले आगरा पुलिस ने देर रात शहर में मॉकड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था और जवानों की मुस्तैदी परखी। सूरसदन से दीवानी चौराहे तक मार्च कर रिस्पांस टाइम, सीसीटीवी और सर्राफा बाजारों की सुरक्षा भी जांची गई।
 

विज्ञापन
Agra Police Conduct Late-Night Mock Drill Ahead of Festivals to Test Security Preparedness
Agra Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए देर रात शहर में मॉकड्रिल की। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर सिटी जोन के सभी चौकी प्रभारी इसमें शामिल हुए। एसीपी हरिपर्वत ने मॉकड्रिल का नेतृत्व किया। सूरसदन से दीवानी चौराहे तक पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मार्च किया। इस दौरान किसी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के मौके पर पहुंचने का रिस्पांस टाइम भी परखा गया। पुलिसकर्मियों ने दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। सर्राफा बाजारों में विशेष सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed