फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Caught Thief Report Become Corona Positive

Coronavirus: चोरी के शक में पकड़ा युवक निकला कोरोना संक्रमित, थाने में मचा हड़कंप

Tue, 21 Apr 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 Apr 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Agra Police Caught Thief Report Become Corona Positive
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
आगरा के शाह मार्केट से चोरी के शक में पकड़ा गया वजीरपुरा निवासी युवक कोरोना संक्रमित निकला है। इसका पता चलने पर सोमवार को हरीपर्वत थाने के स्टाफ में हड़कंप मच गया, क्योंकि उसे हवालात में चार घंटे रखा गया था। 
विज्ञापन


युवक को शाह मार्केट से जीप में लेकर आने वाले तीन पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन में रखा गया है। अन्य सभी को अलर्ट किया गया है कि अगर खांसी-जुकाम भी हो जाए तो तुरंत कोरोना की जांच कराने जाएं।
विज्ञापन


पुलिस में हड़कंप की वजह यह भी है कि हरीपर्वत थाना परिसर में ही एएसपी और एसपी सिटी का दफ्तर है। तीनों के स्टाफ का आपस में मिलना जुलना है। शहर में चेकिंग का सबसे बड़ा प्वाइंट भी हरीपर्वत चौराहा है। ट्रैफिफ के सिपाही भी सबसे ज्यादा यहीं पर तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में बना है विसंक्रमित केबिन

थाना परिसर में संक्रमण से बचाने के लिए चैंबर बनाया गया है। विसंक्रमित होने के लिए रोजाना 50 से 100 पुलिसकर्मी इसमें से गुजर रहे थे। इसके लिए थाना आते थे और यहां के पुलिसकर्मियों के संपर्क में रहते थे।

चोर के संपर्क में सीधे तौर पर तीन पुलिसकर्मी आए लेकिन इन तीन के संपर्क में कितने आए, इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। इनमें से एक जीप का ड्राइवर है। जीप में थाना के दरोगा और इंस्पेक्टर भी चलते हैं। 

वेब कैमरे से पकड़ में आया

18 अप्रैल को यूपी डॉयल के नंबर 112 पर कॉल आई थी। यह कॉल शाहगंज के दुकानदार की थी। वो वेब कैमरे से दुकान पर नजर रखे था। युवक ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा था। 112 से हरीपर्वत थाना को बताया गया। यहां से जीप में ड्राइवर और दो सिपाही गए और ताला तोड़ने की कोशिश में लगे युवक को थाना ले आए।

वजीरपुरा सुनकर मचा पुलिस में हड़कंप

उसने बताया कि वो शाह मार्केट में ही एक दुकान का कर्मचारी है और वजीरपुरा में रहता है। वजीरपुरा का नाम सुनते ही पुलिस की हड़कंप मच गया क्योंकि इस बस्ती में एक नहीं, दो हॉटस्पॉट हैं। युवक के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया गया।

जांच रिपोर्ट आते ही पुलिसकर्मी क्वारंटीन में

युवक को रात में ही जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसे खांसी भी हो रही थी। तभी से पुलिस की नजर उसकी रिपोर्ट पर थी जो रविवार रात आई। इसमें वो संक्रमित मिला। वो सीधे तौर पर तीन पुलिसकर्मियों के संपर्क में आया था। उन्हें तुरंत क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।

हवालात सहित पूरा थाना कराया सैनिटाइज

संक्रमण का पता चलने पर सोमवार को हवालात सहित पूरा थाना सैनिटाइज कराया गया। अधिकारियों ने थाना पुलिस से यह भी बताने के लिए कहा है कि जिस समय वजीरपुरा का युवक हवालात में रहा, वहां कोई और तो नहीं था। थाना के स्टाफ ने बताया कि वो अकेला ही था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed