{"_id":"610804e2e5d9b77fde411ce9","slug":"agra-police-caught-fake-liquor-from-harsh-dhaba-demolished-dhaba-by-nhai","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बेचने वाले का ढाबा जमींदोज: आगरा पुलिस की मौजूदगी में चला बुलडोजर, गोदाम में पकड़ी थी केमिकल से बनी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब बेचने वाले का ढाबा जमींदोज: आगरा पुलिस की मौजूदगी में चला बुलडोजर, गोदाम में पकड़ी थी केमिकल से बनी शराब
Tue, 03 Aug 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:10 AM IST
सार
23 जुलाई को इसी ढाबे के पीछे गोदाम से पुलिस ने नकली शराब बनाने के उपकरण सहित बड़ी मात्रा में सामग्री पकड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
ढाबा पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के गांव महुअर में अवैध रूप से मिलावटी शराब बनाने के मामले में वांछित सहदेव शर्मा का ढाबा सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में एनएचएआई के अफसरों ने जमींदोज करा दिया। ढाबे पर बुलडोजर चलवाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अफसरों ने ढाबे को भी अवैध बताया है।
विज्ञापन
अछनेरा थाना क्षेत्र के महुअर गांव के समीप सहदेव शर्मा का हर्ष ढाबा संचालित था। 23 जुलाई को इसी ढाबे के पीछे पुलिस ने नकली शराब बनाने के उपकरण सहित बड़ी मात्रा में शराब, केमिकल आदि बरामद किया था। आबकारी विभाग ने बरामद शराब आदि की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी थी। इस मामले में पुलिस ने सहदेव शर्मा समेत छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रायभा के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। जबकि संचालक समेत अन्य फरार हो गए थे। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि सोमवार को एनएचएआई के अफसर अनिल मिश्रा और दिनेश ओझा पुलिस बल के साथ हर्ष ढाबा पहुंचे। उन्होंने ढाबा को अवैध रूप से बनाया जाना बताते हुए बुलडोजर की मदद से गिरा दिया। इसके साथ ही हर्ष ढाबा के पीछे स्थित गोदाम की इमारत को भी ढहा दिया।
विज्ञापन
समर्पण की फिराक में ढाबा संचालक
ढाबा में नकली शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद से संचालक सहदेव शर्मा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम लगी है। आरोपी समर्पण की फिराक में है। इसके लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि सहदेव शर्मा के सोमवार को कोर्ट में समर्पण करने की जानकारी मिली थी। मगर, अधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पानी का संकट: न्यू राजामंडी में फटी 14 इंच की पाइपलाइन, जलापूर्ति हुई ठप, लोग परेशान
आगरा: ढाबे पर केमिकल से बन रही थी शराब, दो आरोपी हिरासत में, सरगना फरार