फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Arrests Solver Manoj From Fatehabad In Case Of Assistant Teacher Recruitment Examination

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा: आगरा में सॉल्वर बनकर आया था बीएड का छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 20 Oct 2021 12:35 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 20 Oct 2021 12:35 PM IST
सार

आगरा में फतेहाबाद के मनोज ने टूंडला के गौरव को परीक्षा में पास कराने के लिए दो लाख में सौदा किया था। लेकिन परीक्षा केंद्र पर चेकिंग की वजह से वो परीक्षा में शामिल नहीं हो सका। फर्जी दस्तावेज भी वो तैयार करता है। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है।    
 

विज्ञापन

विस्तार

आगरा लोहामंडी स्थित रत्न मुनि जैन इंटर कॉलेज में भी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा देने सॉल्वर आया था। पुलिस की चेकिंग की वजह से सफल नहीं हो सका। वह बिना परीक्षा के लौट गया। पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिली तो मंगलवार को शाहदरा से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि फतेेहाबाद के गांव सिलावली निवासी मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वह स्नातक पास है। इस समय बीएड कर रहा है। उसकी परीक्षा भी होने वाली हैं। एक से दो लाख रुपये लेकर परीक्षा में बैठता है। इसके लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार करता है। 

विज्ञापन

सख्ती की वजह से नहीं बैठ सका
गैंग का सरगना खंदौली निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ नंदूराम है। नरेंद्र ने ही सहायक अध्यापक परीक्षा में अभ्यर्थी टूंडला निवासी गौरव उपाध्याय के स्थान पर मनोज को भेजा था। उसकी परीक्षा लोहामंडी स्थित रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज में थी। चेकिंग अधिक होने की वजह से वह परीक्षा में बैठ नहीं सका। 

विज्ञापन

मुखबिर की जानकारी पर पकड़ा
पुलिस को मुखबिर से उसके बारे में जानकारी मिली। मंगलवार को मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे 49 हजार रुपये, दो आधार कार्ड, प्रवेश पत्र, मोबाइल बरामद हुआ। उसके मोबाइल में परीक्षा में बैठने की बातचीत थी। इसके पुलिस ने स्क्रीन शॉट लिए हैैं। उसके पास से मुहरें भी बरामद की गईं। नरेंद्र से उसने दो लाख रुपये में सौदा किया था। इसके लिए मनोज को 50 हजार रुपये नकद और 25 हजार रुपये ई वालेट में ट्रांसफर किए थे। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नरेंद्र और गौरव की पुलिस तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...

शरद पूर्णिमा: वर्ष में एक बार वंशी धारण करते हैं श्रीबांकेबिहारी, आराध्य के 'दिव्य दर्शन' कर भक्त हुए निहाल
 

आगरा: टूंडला का सरकारी शिक्षक निकला सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड, अभ्यर्थी सहित गिरफ्तार
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed