फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Arrested Gang Who Looted In Car Crime News

कार में बैठाकर लूट करने वाला गैंग पुलिस ने पकड़ा, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

Tue, 04 Aug 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 Aug 2020 12:17 AM IST
सार

  • पुलिस ने सरगना समेत तीन बदमाश किए गिरफ्तार
  • यूपी सहित राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश में भी की वारदात  

विज्ञापन
Agra Police Arrested Gang Who Looted In Car Crime News
हाईवे पर लूट करने वाले गैंग की जानकारी देते एसपीआरए रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर कार में बैठाकर वारदात मैनपुरी का गैंग कर रहा था। गैंग कार में लोगों को बैठाकर लूटपाट के बाद फेंक देता था। पुलिस ने मैनपुरी के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर एत्मादपुर में सुपरवाइजर से हुई लूट का खुलासा किया है। एक आरोपी फरार है। गैंग उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, राजस्थान व मध्यप्रदेश में भी वारदात कर चुका है। सरगना पर 25 हजार का इनाम है। एत्मादपुर थाने से ही वह दो वर्ष से फरार चल रहा था। गिरफ्तार बदमाशों से घटना में इस्तेमाल कार और 1.29 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद निवासी एक कंपनी के सुपरवाइजर नंदकिशोर से एत्मादपुर में 30 जुलाई को कार में बैठाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए गए थे। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने एसओजी और थाना पुलिस की टीम को लगाया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2020:  कोविड अस्पताल में मनाया रक्षाबंधन, जूनियर डॉक्टर ने साथियों को बांधी राखी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी आरए रवि कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एत्मादपुर में राष्ट्रदीप होटल के पास घेराबंदी कर मैनपुरी के भोगांव के गिहार कॉलोनी निवासी सरगना संजीव कुमार, आकाश और नगला दिन्ना निवासी सतेंद्र को वैगनआर कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में सुपरवाइजर से लूट करना कुबूल कर ली। इनका साथी अर्जुन अभी फरार है। 

आरोपियों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए नंद किशोर से लूटा गया मोबाइल इनर रिंग रोड पर जा रहे ट्रोला में स्विच ऑफ करके फेंक दिया था। बाद में बदमाश टर्न लेकर टूंडला की ओर चले गए थे। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग के प्रभारी इंस्पेक्टर कमलेश सिंह, इंस्पेक्टर एत्मादपुर सलीम खान, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, एसआई प्रदीप कुमार, एसआई संजय कुमार आदि रहे।

यह हुई थी वारदात
फीरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी नंद किशोर एक कंपनी में सुपरवाइजर हैं। 30 जुलाई को वह रामबाग फ्लाइओवर के नीचे से एक वैगनआर कार में बैठे थे। गैंग ने नंदकिशोर से 1.50 लाख रुपये लूटकर एत्मादपुर के बुढ़िया के ताल के पास हाईवे पर फेंक दिया था। एत्मादपुर थाने में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ। 

वर्ष 2018 में लूट में आया था सरगना का नाम
पुलिस ने बताया कि आरोपी संजीव का नाम वर्ष 2018 में हाईवे पर लूट में भी सामने आया था। मुकदमे में संजीव और चांदनी फरार थे। इन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हो चुका है। संजीव पर 9 और आकाश पर आठ मुकदमे हैं। 
 

एक साल से कर रहे वारदात
यह गैंग एक वर्ष में उत्तर प्रदेश के कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, बदायूं, शाहजहांपुर, मथुरा, फर्रुखाबाद, औरेया, प्रतापगढ़, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मुरादाबाद के साथ ही राजस्थान जयपुर, अजमेर, पुष्कर, भरतपुर, मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी लूट कर चुका है। गैंग कार में बैठाकर लूट करता है। ये पहले सवारी की जेब काटते हैं। इसके बाद बहाने से उतार देते हैं। जो लोग विरोध करते हैं, उनको धमकाते हैं। 

- फरवरी 2020 में वैगनआर कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर भगवान टॉकीज से एक व्यक्ति को बैठाकर लूटा था। 10 हजार रुपये और एटीएम कार्ड लेकर मारपीट कर पिन पूछ लिया था। गोयल सिटी हॉस्पिटल के सामने लगे एटीएम से लूटे गए एटीएम कार्ड के माध्यम से 20 हजार रुपये निकाले थे। 

- जनवरी 2020 में खंदौली से सवारी बैठाकर यह गैंग लूट कर चुका है। रकम लेकर गैंग फरार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed