फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Arrest Two in Janakpuri Gold Bangle Theft Case

यूपी: जनकपुरी महोत्सव में सक्रिय था महाराष्ट्र का गिरोह, चूड़ियां चोरी कर भागे थे बदमाश; दो गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 10:36 AM IST
सार

आगरा के भावना एस्टेट में आयोजित जनकपुरी महोत्सव के दौरान एक महिला के हाथों से 30 ग्राम सोने की दो चूड़ियां चोरी करने के आरोप में पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई दोनों चूड़ियां भी बरामद कर ली हैं।
 

विज्ञापन
Agra Police Arrest Two in Janakpuri Gold Bangle Theft Case
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के भावना एस्टेट (सिकंदरा) में आयोजित जनकपुरी महोत्सव में आए लोगों के बीच महाराष्ट्र स्थित ठाणे का बांगड़ी कटिंग गिरोह भी सक्रिय था। व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी के हाथों से सोने की चूड़ियां ले गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से गिरोह की पहचान कर ली। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे चूड़ियां भी बरामद की हैं।
विज्ञापन


शाहगंज निवासी हेमंत भोजवानी व्यापारी नेता है। 8 अक्तूबर को वह परिवार के साथ जनकपुरी महोत्सव देखने आए थे। जनकपुरी महल के दर्शन करने के दौरान उनके छोटे भाई दिवंगत किशोर कुमार की पत्नी राधिका के हाथों से 30 ग्राम सोने की दो चूड़ियां गायब कर दी गई थीं। मामले में नौ अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। एक जगह पर आरोपी नजर आए। वह महिला के हाथों से चूड़ियां निकालते हुए दिख रहे थे।
विज्ञापन


इस पर पड़ताल की जाने लगी। पुलिस को सुराग मिल गया। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के बाद 13 अक्तूबर को पुलिस टीम महाराष्ट्र पहुंची। स्थानीय पुलिस से मदद ली गई। ठाणे के अंबरनाथ क्षेत्र में पहुंचकर गणेश और इरफान को पकड़ लिया गया। फुटेज से उनके चेहरे मिल रहे थे। पुलिस टीम उन्हें आगरा लेकर आई। 19 अक्तूबर को आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई दोनों चूड़ियां बरामद कर लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के बीच खड़े होकर करते हैं वारदात
डीसीपी सिटी के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि गिरोह बांगड़ी कटिंग के नाम से जाना जाता है। गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों के जिलों में मेले और बड़े आयोजनों में ट्रेन से पहुंच जाते हैं। मेले में आने वाली ऐसी महिलाओं को चिह्नित करते हैं, जो गले में सोने की चेन, हाथ में चूड़ियां पहने होती हैं। उनके पास जाकर खड़े हो जाते हैं। किसी लोहे के औजार से जेवरात को काट देते हैं। इसके बाद उतारकर ले जाते हैं। जनकपुरी में भी इसी तरह वारदात की थी। मगर जिस जगह पर खड़े थे, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इससे पुलिस ने पहचान कर ली। महिला के हाथों से दोनों चूड़ियां चोरी करने के बाद उन्हें पार्किंग स्थल में छिपा दिया था। उनके खिलाफ महाराष्ट्र के थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी कुछ दिन रुकने के बाद भाग जाते थे। उनकी पहचान भी पुलिस नहीं कर पाती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed